IND vs NZ: कैसी होगी पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किसे बैठना होगा बाहर


rohit sharma and shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP
रोहित शर्मा और शुभमन गिल

India vs New Zealand 1st ODI Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बड़ोदरा में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें वहां पहुंच चुकी हैं और अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच सवाल ये है कि पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। कौन से 11 खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे और कौन से बाहर ​बैठे रह जाएंगे। चलिए इसे समझने की कोशिश करते हैं। 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे पारी का आगाज, यशस्वी जायसवाल को मौका मुश्किल

बड़ोदरा में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच और पूरी सीरीज में एक बार​ फिर से शुभमन गिल ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में एक ही मैच खेला है और उसमें भी उनसे नहीं नहीं बने। ऐसे में उनके फार्म पर नजर जरूर रहेगी। वे फिर से टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा उनके जोड़ीदार की भूमिका अदा करेंगे। भारत की सलामी जोड़ी तय है, ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि यशस्वी जायसवाल को पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। यानी उन्हें बाहर बैठकर इंतजार करना होगा। 

विराट कोहली तीसरे नंबर पर, श्रेयस अय्यर की चोट के बाद होगी वापसी

ओपनिंग के बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली का आना तय है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने विजय हजारे ट्रॉफी के दो दो मैच खेले हैं और एक एक शतक लगाकर अपने फार्म के बारे में बता दिया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वे इस सीरीज का भी धमाकेदार अंदाज में आगाज करेंगे। इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद की जा जा रही है। इसके बाद नंबर चार पर श्रेयस अय्यर आएंगे। चोट के बाद अय्यर एक बार फिर से वापसी करेंगे। देखना होगा कि इस कमबैक मैच में श्रेयस अय्यर कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

केएल राहुल को मिल सकता है मौका, ऋषभ पंत को बैठना पड़ेगा बाहर

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के स्लॉट के लिए दो विकल्प हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों को स्क्वाड में जगह दी गई है, लेकिन संभावना इस बात की है कि प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका दिया जाएगा। ऋषभ पंत बैकअप कीपर की भूमिका में होंगे। यानी पंत को पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके बाद भारत को तीन ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताना चाहिए। 

टीम इंडिया मैदान में उतार सकती है तीन ऑलराउंडर

ऑलराउंडर्स के तौर पर वॉशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। यानी टीम इंडिया को तीन ऐसे ​खिलाड़ी मिल जाएंगे, जो बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी सहयोग देंगे। इसके बाद तेज गेंदबाजी के आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और अर्शदीप संभालते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे तो हर्षित राणा और प्रसिद्ध भी हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगर भारत ने सुंदर और जडेजा दोनों को मौका दिया तो फिर राणा की जगह नहीं बन पाएगी। विशुद्ध स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका देने की संभावना नजर आती है। हालांकि आखिरी प्लेइंग इलेवन का खुलासा तो 11 जनवरी को दोहपर एक बजे ही होगा, जब दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे। 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव। 

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मुकाबला, ये है मैच शुरू होने का सही वक्त

ICC Rankings: वनडे सीरीज से पहले कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की आईसीसी रैंकिंग, दोनों टीमों में कितना अंतर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *