
रयान चेन।
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपकी फीड में भी एक बार बाहें फैलाए और डोनाल्ड ट्रंप से मिलती-जुलती आवाज में बोलता हुआ शख्स दिखा होगा। ये शख्स औार कोई नहीं बल्कि, रयान चेन है जिसने इंटरनेट पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग के रहने वाले 42 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर, पूर्व और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की हूबहू नकल करने के लिए विश्व स्तर पर वायरल हो गए हैं।
बिना किसी पॉलिटिकल कमेंट के हो रहे वायरल
एक्स पर इनके वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। रयान चेन बड़ी चतुराई से अपने कंटेंट को हास्यास्पद बनाते हैं। बिना किसी पॉलिटिकल कमेंट के वे मजेदार वीडियो बनाते और उन्हें शेयर करते हैं। नीतियों या राजनीति का मज़ाक उड़ाने के बजाय, उनके वीडियो चीनी भोजन, दैनिक जीवन और विभिन्न संस्कृतियों के हास्य को उजागर करते हैं और यह सब ट्रंप के विशिष्ट लहजे और शारीरिक हावभाव में प्रस्तुत किया जाता है उन्होंने इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं, साथ ही चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 25 लाख से अधिक प्रशंसक हैं।
ब्रांड प्रमोशन से कमा रहे पैसा
रयान चेन ने एएफपी को बताया कि इंटरनेट पर मशहूर होने से पहले, वे वास्तुकला के क्षेत्र में काम करते थे, जो चीन में संपत्ति की कीमतों में आई मंदी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अतिरिक्त आय के तौर पर, उन्होंने अंग्रेजी भाषा के वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करना शुरू किया, जिसमें उन्होंने फ्रेंड्स और द बिग बैंग थ्योरी जैसे अमेरिकी सिटकॉम से सीखी अंग्रेजी भाषा की जानकारी का इस्तेमाल किया। उनकी सफलता तब मिली जब एक दोस्त ने उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प की नकल करने की चुनौती दी। इसका ज़बरदस्त असर देखने को मिला। अब पूर्णकालिक कंटेंट क्रिएटर के रूप में वे ब्रांड प्रमोशन, इवेंट्स और कॉर्पोरेट शो के माध्यम से कमाई करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
काशी, बनारस और वाराणसी में क्या अन्तर है, बताने में कन्फ्यूजन होता है तो आज दूर कर लें झिझक; ये रहा जवाब
बुर्ज खलीफा का डार्क सीक्रेट ! चमचमाती इमारत के पीछे होता है ऐसा गंदा काम; सुनते ही घिन आने लगेगी
