
फरहान अख्तर
अभिनेत्री शिबानी दांडेकर अख्तर ने 9 जनवरी को अपने पति और अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए जीवन को एक ‘साहसिक सफर’ बताया। दोनों की पुरानी प्यारी यादों को समेटे हुए एक वीडियो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त। मेरी खुशी की जगह। मेरा सब कुछ। तुम्हारे साथ यह जीवन सबसे बड़ा रोमांच है और मैं इसे और भी आगे बढ़ाने के लिए बेताब हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे फरहान अख्तर। तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। इस वीडियो में शिबानी और फरहान के साथ बिताए गए खुशनुमा और मस्ती भरे पलों को दिखाया गया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शिबानी और फरहान ने फरवरी 2022 में खंडाला स्थित अख्तर परिवार के घर सुकून में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। उनका रिश्ता 2018 के आसपास शुरू हुआ था। यह शादी फरहान की दूसरी शादी थी, इससे पहले उनकी पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी। हालांकि दोनों तलाक ले लिया था।
पिता थे कलम की दुनिया के स्टार
फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था और पिता जावेद अख्तर फिल्मी दुनिया में कहानियों के राजा बन गए थे। ये वही दौर था जब सुपरहिट फिल्मों के पीछे सलीम जावेद की कलम कमाल किया करती थी। अपने पिता के फिल्मी माहौल में बड़े हुए फरहान ने भी यही राह पकड़ी और साल 2001में उन्होंने ‘दिल चाहता है’ फिल्म बनाई। इस फिल्म को डायरेक्ट करते हुए खुद भी लीड रोल निभाया है। ये फिल्म न केवल सफल रही बल्कि एक कल्ट बन गई। इसके बाद साल 2004 में लक्ष्य फिल्म को डायरेक्ट किया जिसमें ऋतिक ने काम किया और सुपरहिट रही। इसके बाद एक सफल डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इमेज बनाई।
फैन्स ने लुटाया प्यार
वहीं फरहान अख्तर के जन्मदिन पर फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां भेजी हैं। पत्नी के पोस्ट पर भी फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। फरहान अख्तर अवॉर्ड के किंग हैं और अब तक 52 से ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पहली ही फिल्म के लिए फरहान ने नेशनल अवॉर्ड जीता था और अब तक कई फिल्म फेयर बतौर एक्टर और डायरेक्टर जीत चुके हैं। साथ ही मिल्खा सिंह जैसी शानदार कहानियों के लिए उनके एक्टिंग के समर्पण को भी लोग सलाम करते हैं। साथ ही एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं जो दर्जनों कहानियां ऐसी कह चुके हैं जिन्होंने लोगों के दिलों प राज किया है।
ये भी पढ़ें- इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं’, टीवी के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा हंगामा?
