तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहने पर भड़का बांग्लादेशी कप्तान, बोर्ड को सुना दी खरी-खोटी


Tamim Iqbal- India TV Hindi
Image Source : PTI
तमीम इकबाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जब से आईसीसी से भारत की जगह अपने मैचों के वेन्यू बदलने को लेकर लेटर लिखा है, उसके बाद से पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें अगले फैसले पर टिकी हुई हैं। बीसीबी की तरफ से आईसीसी को दिए लेटर में उन्होंने जहां साफ किया है कि वह भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड कप के मैचों को खेलने के लिए उन्हें नहीं भेजेंगे उसके बाद से बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ियों में भी काफी दुविधा की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर जब बांग्लादेश टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान तमीम इकबाल ने बयान दिया कि बोर्ड को कोई भी फैसला लेने से पहले आईसीसी से मिलने वाले पैसों को ध्यान में रखना चाहिए तो उन्हें बीसीबी की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें इंडियन एजेंट तक करार दे दिया गया।

तमीम के सपोर्ट में आगे आए बांग्लादेश टीम के कप्तान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन एम. नजमुल इस्लाम ने  तमीम इकबाल का बयान सामने आने के बाद उन्हें इंडियन एजेंट बता दिया। इसको लेकर अब बांग्लादेश क्रिकेट में काफी बवाल भी देखने को मिल रहा है। इस मामले पर बांग्लादेश टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिए अपने बयान में काफी गुस्सा जाहिर किया है। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि जहां काफी दुखद बयान है, हमें इस तरह से अपने पूर्व कप्तान और बांग्लादेश के सबसे सफल खिलाड़ी में से एक तमीम इकबाल के बारे में नहीं कहना चाहिए। एक खिलाड़ी फिर चाहे वह सफल हो या ना हो वह सम्मान का हकदार होता है। दिन के अंत में हर क्रिकेटर सम्मान चाहता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों का “संरक्षक” माना जाता है, लेकिन इस मामले में एक अस्वीकार्य बयान दिया गया।

हमें सभी के सामने ऐसे बयान नहीं देने चाहिए

नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर अपने गुस्से को जाहिर करते हुए आगे कहा कि माता-पिता अगर सुधार करना चाहें तो घर पर करते हैं, सभी के सामने ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। ऐसे में जिस संस्था से हमें संरक्षण की उम्मीद होती है, वहां से अगर इस तरह के बयान सामने आएंगे तो उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इसे पूरी तरह खारिज करता हूं। बता दें कि एम. नजमुल इस्लाम ने तमीम को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उनपर निशाना साधने की कोशिश की थी। उनका ये पोस्ट सामने आने के बाद इस पोस्ट के बाद ना सिर्फ बांग्लादेशी फैंस और खिलाड़ियों की तरफ से उन्हें लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

तमीम इकबाल को बता दिया भारतीय एजेंट, अब आपस में लड़ने में लगे बांग्लादेशी

“ऐसा लगता कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता”; बांग्लादेशी कप्तान ने वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी पर दिया बयान, बोर्ड को घेरा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *