हीरोइन संग सेल्फी लेने गया फैन, फिर कर दी घिनौनी हरकत, अब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भेजी लानतें


Poonam Pandey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@POONAMPANDEYREAL
पूनम पांडे

बॉलीवुड हीरोइन्स के साथ फैन्स को तस्वीरें खींचने का क्रेज हमेशा से ही रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की एक बोल्ड हीरोइन के साथ सेल्फी लेने गए एक फैन ने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी कि चौतरफा गालियां पड़ रही हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट सेक्शन लानतों से भर दिया। ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे हैं। हाल ही में पूनम एक सड़क पर गुजर रही थीं और उन्हें देख लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान एक इंसान उनके साथ तस्वीर खिंचाने पहुंचा और जब पूनम ने कैमरे की तरफ देखा तो उसने पूनम को किस करने की कोशिश कर दी। हालांकि पूनम ने झटके से उसे अलग कर दिया और तेजी से उससे दूर चली गईं। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घिनौनी हरकत के लिए उस इंसान को भी खूब खरी-खोटी सुनाई हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल है वीडियो

दरअसल इस छोटे वीडियो को द जाग इंडिया नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि पूनम सड़क पर गुजर रही हैं। साथ ही यहां लोगों की भीड़ लगी है जो हाथ में कैमरा लेकर उनकी फोटो और वीडियो बना रहे हैं। इसी दौरान एक इंसान हाथ में कैमरा लिए आता है और उनके करीब पहुंचता है। पूनम भी उस इंसान को फैन समझकर कैमरे में देखने ही वाली होती हैं कि वो इंसान उन्हें किस करने के लिए आगे बढ़ता है। हालांकि पूनम इसे भांप जाती हैं और तुरंत धक्का देकर उससे चार कदम दूर चली जाती हैं। इसके बाद रुककर पूनम पलटती हैं और उस इंसान की इस हरकत पर अपना गुस्सा भी जाहिर करती हैं। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है और लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बोल्डनेस को लेकर पहचानी जाती हैं पूनम

बता दें कि पूनम पांडे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड स्टाइल को लेकर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर ही खुले जिस्म की तस्वीरें उन्हें बोल्डनेस की कतार में खड़ी करती हैं। पूनम ने फिल्मों और ओटीटी सीरीज में भी काम किया है। साल 2013 में आई पूनम की पहली फिल्म नशा में ही उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई थी। अभी भी पूनम इंस्टाग्राम पर बोल्डनेस को लेकर मुखर रहती हैं और खूब फोटो पोस्ट करती हैं। 

ये भी पढ़ें- जूनियर कृष याद है? एक्टिंग छोड़ बन गया है नामी सर्जन, बदले पेशे के बारे में जानकर ऋतिक भी रह गए थे हैरान

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर Prashant Tamang का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैसे हुई मौत

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *