Lohir Special Food, Lohri Par Til Gud Mungfali Ka Mahatva: लोहड़ी पर इन 4 चीजों का होता है सबसे बड़ा महत्व, Lohri Par Kya Khate Hain


लोहड़ी पर क्या महत्वपूर्ण है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
लोहड़ी पर क्या महत्वपूर्ण है?

Lohri 2026: हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानि 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। लोहड़ी में ढोल की थाप पर लोग जमकर नाचते-गाते हैं। लोहड़ी पर ठंड से बचने के लिए आग जलाई जाती है, इस आग में तिल, गुड़, मूंगफली और पॉपकॉर्न डालकर लोग खुशियां मनाते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि लोहड़ी पर जलती आग में आप अपनी बुराईयों, नेगेटिविटी और बुरी एनर्जी को आग में डालकर जला देते हैं। लोहड़ी पर तिल, गुड़, मूंगफली और मक्का का खास महत्व होता है। इसका संबंध आपकी सेहत से भी जुड़ा है। दादी नानी के जमाने से चली आ रही इस परंपरा का कनेक्शन मौसम और सेहत दोनों से जुड़ा है। 

दरअसल लोहड़ी का त्योहार जनवरी में आता है जब कड़ाके की सर्दी पड़ रही होती है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने, ज्यादा एनर्जी देने और पाचन को मजबूत बनाने की जरूरत होती है। इसलिए आग जलाकर सर्दी को कम किया जाता है। शरीर को ठंड से बचाने के लिए तिल, मूंगफली और गुड़ जैसी चीजों का सेवन किया जाता है। ठंड में शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर का खाना खाने की सलाह दी जाती है। जिससे पाचन मजबूत बना रहे।

लोहड़ी पर किन चीजों का महत्व होता है?

तिल (Sesame Seeds)- तिल को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। तिल की तासीर गर्म होती है। तिल में हेल्दी फैट और कैल्शियम होता है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। तिल खाने से ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम किया जा सकता है। इससे हार्मोन बैलेंस रहते हैं और ठंड का असर कम होता है। लोहड़ी पर तिल के लड्डू, गजक और चिक्की खाते हैं।

मूंगफली (Peanut)- ठंड में लोग मूगफली बड़े स्वाद से खाते हैं। मूंगफली में भरपूर प्रोटीन और गुड फैट होता है। इससे शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है और एनर्जी लती है। शरीर को एक्टिव रखने में मूंगफली मदद करती है। इससे कमजोरी दूर होती है और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। लोहड़ी में मूंगफली खाते हैं और आग में डालकर जश्न मनाते हैं। मूंगफली खाने से शरीर गर्म रहता है।

गुड़ (Jaggery)- लोहड़ी पर गुड़ का भी खास महत्व होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है जो न सिर्फ मिठास देता बल्कि इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। गुड़ खाने से पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं। सर्दियों में स्लो हो चुके पाचन को तेज करने में गुड़ मदद करता है। इससे बॉडी में जमा टॉक्सिन कम होते हैं। गुड़ में आयरन होता है जो थकान दूर कर एनर्जी देता है। लोहड़ी में मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

मक्का (Corn)- लोहड़ी के दिन पॉपकॉर्न भी आग में चढ़ाए जाते हैं। एक दूसरे को गले लगाकर पॉपकॉर्न बांटे जाते हैं। पॉपकॉर्न टाइम पास के लिए अच्छा स्नैक्स है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए मक्का का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाकर भी खाते हैं, जो स्वाद से साथ शरीर को गर्म रखता है। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *