झारखंडः हजारीबाग के हबीबी नगर में धमाका, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती


हबीबी नगर में ब्लास्ट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
हबीबी नगर में ब्लास्ट

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीबी नगर में ब्लास्ट से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्ची शामिल हैं। जबकि धमाके में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा। 

झाड़ियां साफ करने के दौरान हुआ बम ब्लास्ट

मिली  जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगांव हबीबी नगर खानकाह के पास एक दर्दनाक धमाका हुआ। एक व्यक्ति अपनी खाली जमीन में झाड़ियां साफ करा रहा था। तभी जमीन के अंदर से अचानक ब्लास्ट (विस्फोट) हो गया। इस धमाके में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मवेशी भी घायल है। 

कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के दौरान फावड़ा से बम जैसी कोई चीज टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीन लोगों की मौत से चीफ-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बता दें कि हबीबी नगर इलाका पहले भी ऐसे मामलों में चर्चित रहा है, खासकर 2016 में इसी क्षेत्र में क्रूड बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट- मुकेश सिन्हा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *