Pollution Ka Solution Conclave: सीएम रेखा गुप्ता ने बताया क्या उपाय कर रही है सरकार


CM Rekha Gupta- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में सीएम रेखा गुप्ता

इंडिया टीवी के ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन कॉन्क्लेव’ में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सरकार कैसे प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही है। दिल्ली में भले ही वायु प्रदूषण पर ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन रेखा गुप्ता की अगुआई वाली सरकार हर तरह के प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। दिल्ली की सीएम ने कहा कि प्रदूषण से जुड़ी परेशानी की बड़ी वजह पिछली सरकारों की उदासीनता है, लेकिन अब सीएम के रूप में वह समझती हैं कि दिल्ली की हर समस्या उनके लिए चुनौती है। वह इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 15-20 साल में लगातार दिल्ली की आबादी बढ़ी। इस दौरान प्रदूषण को काबू करने के लिए जो उपाय किए जाने थे, वह केजरीवाल सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्मॉग टावर लगाया, ऑड-ईवन लागू किया और रेड लाइट पर इंजन बंद करने के प्रति जागरुकता फैलाई। ये सभी अस्थायी प्रभाव थे। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *