Nagpur Election Results 2026 Live: नागपुर में रुझानों में बीजेपी की रफ्तार तेज, 151 सीटों पर महासंग्राम के नतीजे आज, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स


नागपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
नागपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट

Nagpur Municipal Corporation Results 2026 Live: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। राज्य के 29 नगर निगमों में कल (15 जनवरी) हुए मतदान के बाद आज 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में लगभग 3.49 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। एक ही चरण में हुए इस मतदान में मुंबई, पुणे, नागपुर और नाशिक जैसे प्रमुख शहरों सहित कुल 2,869 सीटों पर मुकाबला है। इस विशाल चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 39,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे।

इसमें नागपुर नगर निगम की 151 सीटों की बात करें तो यहां इस बार की जंग महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच है। नागपुर नगर निगम के चुनाव में इस बार कुल 993 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। इसमें 585 पुरुष और 408 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक है, कुल 236 निर्दलीय मैदान में हैं, जिनमें से कई प्रमुख पार्टियों के बागी हैं।

यहां पढ़ें इस चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *