टीम इंडिया को घर में फिर मिली करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत की धरती पर जीती ODI सीरीज


IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ, 3rd ODI: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत की धरती पर नया इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे ODI मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया विराट कोहली के शतक के बावजूद 296 रन बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए वो कर दिखाया, जो पहले कभी भारत में नहीं हुआ था।

भारत में पहली बार जीती ODI सीरीज

दरअसल, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार द्विपक्षीय ODI सीरीज जीतने का कारनामा कर दिया है। लगातार 7 सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत में सीरीज जीतने में सफल रही। बता दें, इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम कभी भी भारत में ODI सीरीज नहीं जीत पाई थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार साल 1988-89 में ODI सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। तब से न्यूजीलैंड की टीम ने 7 बार द्विपक्षीय ODI सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा किया लेकिन कभी सीरीज नहीं जीत पाई। अब 8वीं सीरीज में जाकर न्यूजीलैंड को सफलता हासिल हुई है।

न्यूजीलैंड की टीम 14 महीने के भीतर भारत को भारतीय सरजमीं पर सीरीज हराने में कामयाब हुई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नवंबर 2024 में भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। तब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के घर में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। अब कीवी टीम ने पहली ODI सीरीज जीतते ही नया इतिहास रच दिया है।

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *