समाजवादी पार्टी में बड़ा एक्शन, अखिलेश यादव के आदेश पर बरेली की पूरी जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- India TV Hindi
Image Source : PTI
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की बरेली इकाई में बड़ा एक्शन हुआ है। पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। अखिलेश यादव के निर्देश पर ये बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आदेश पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया, ‘समाजवादी पार्टी जनपद बरेली की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है।’

गुटबाजी और अनुशासनहीनता

अश्लील वीडियो वायरल होने से सियासी बवाल मचा हुआ है। गुटबाजी और अनुशासनहीनता से पार्टी के शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। आज जारी हुए इस आदेश के बाद जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप हटाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की भी पार्टी के पद छुट्टी हो गई है।

अब पार्टी में बनाई जाएगी नई कार्यकारिणी 

उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी बाहर कर दिए गए हैं। लगातार शिकायतों के बाद हाईकमान का सख्त एक्शन हुआ है। चुनाव से पहले संगठन को कसने की कोशिश की गई है। अब बरेली में पार्टी की नई कार्यकारिणी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सपा जिला अध्यक्ष का वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि कुछ दिनों पहले बरेली में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जिले की सियासत गर्मा गई थी। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

आई लव मोहम्मद का भी विवाद

वहीं, बरेली में सपा पिछले कुछ महीनों से विवादों में घिरी रही है। सितंबर 2025 में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद हुई हिंसा में सपा ने पुलिस कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाए थे। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भी बरेली जाने से रोका गया था, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया था।

बरेली से विकास साहनी की रिपोर्ट

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *