World Economic Forum में बोले ट्रंप, कहा-“अमेरिका को डेड इकोनॉमी से बाहर निकाला, मुझे यूरोप से भी प्यार”


डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।- India TV Hindi
Image Source : AFP
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।

World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वैश्विक आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा-अमेरिका में महंगाई कम हुई है। अमेरिका तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की जनता मुझसे खुश है। मैंने डेड इकोनॉमी से अमेरिका को बाहर निकाला।

 

अमेरिका पूरी तरह तरक्की करेगा तो पूरी दुनिया तरक्की करेगी। ट्रंप ने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है। मैं चाहता हूं कि यूरोप भी तरक्की करे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अमेरिका के खतरनाक बॉर्डर को सील किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ग्रेट बनाने के लिए हमने खर्चों में कटौती की। 

यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। हम वेनेजुएला की मदद कर रहे हैं। तेल, गैस को लेकर हमने बेहतरीन डील की। ट्रंप ने कहा कि अब तेल से वेनेजुएला की तरक्की होगी। इसमें वेनेजुएला के लोगों का सहयोग मिल रहा है। 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *