पंजाब: फतेहगढ़ साहिब की रेलवे लाइन पर धमाके में 12 फीट का हिस्सा उड़ा, मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त


Punjab- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
रेलवे लाइन पर धमाके में 12 फीट का हिस्सा उड़ा

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद क्षेत्र की रेलवे लाइन पर देर रात एक संदिग्ध धमाका हुआ। घटना रात 11 बजे हुई जब एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर से गुजर रही थी। धमाके से रेलवे लाइन का 12 फीट हिस्सा उड़ गया और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में लोको पायलट घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना बीती रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। हालांकि DIG रोपड़ रेंज नानक सिंह ने फिलहाल किसी आतंकी घटना से इनकार किया है।

ये नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। मामले की जांच जारी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *