तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल, ठंड के बीच अलर्ट जारी


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम अब बदलाव की ओर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों (2 से 4 फरवरी 2026 तक) में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

शिमला में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई। राज्य के कई इलाकों में अगले 3 दिन के लिए गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू जिले के कोठी में पांच सेमी बारिश बर्फबारी जबकि कुफरी में चार सेमी बर्फबारी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ का फिर दिखेगा असर

IMD ने मौसम का अलर्ट जारी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही 1-3 फरवरी के दौरान आस-पास के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश हो सकती है।’

दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 

यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलेंगी। सुबह और शाम को कोहरा भी छाया रह सकता है। लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed