Epstein File: बिलिनियर्स को जिस्म परोसने के लिए सजी थी 14 साल की एलिट लड़कियों की मंडी, ट्रंप थे जज; देखें VIDEO


एपस्टीन फाइल से जुड़ी फाइल फोटो में बाईं ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप। - India TV Hindi
Image Source : HOUSE OVERSIGHT DEMOCRATS
एपस्टीन फाइल से जुड़ी फाइल फोटो में बाईं ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।

वाशिंगटनः एपस्टीन फाइल से जुड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। एपस्टीन फाइन में हुए खुलासे के अनुसार 1991 में अरबपतियों को सेक्स के लिए परोसने के मकसद से 14  साल की लड़कियों की एक मंडी सजाई गई थी। इस प्रतियोगिता का नाम ‘एलिट लुक ऑफ द ईयर’था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब इसमें जज की भूमिका निभाई थी। डोनाल्ड ट्रंप तब 45 साल के थे। इस खुलासे ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है।

ट्रंप ने प्रतियोगिता के लिए दिया था अपना होटल

डोनाल्ड ट्रंप ने इस किशोरी मॉडल प्रतियोगिता में न सिर्फ जज की भूमिका निभाई, बल्कि इसके लिए अपने प्लाजा होटल को मुख्य स्थल बनाया था। इस प्रतियोगिता में 14 से 17 साल तक की उम्र की लड़कियां शामिल थीं। प्रतियोगिता में दुनिया भर से 58 युवा मॉडल आई थीं और ट्रंप ने इसमें जजिंग की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों को ठहरने की व्यवस्था अपने होटल में ही की थी। वह खुद भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 

द गार्जियन ने किया था 2020 में खुलासा

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने 2020 में एक विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह प्रतियोगिता एक ढोंग थी। जबकि इसकी सच्चाई यह थी कि एलिट मॉडल मैनेजमेंट के संस्थापक जॉन कैसाब्लांकास और उनके करीबी लोगों ने इसका इस्तेमाल कमजोर युवा मॉडलों, खासकर किशोरियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए किया था। पूर्व प्रतियोगियों और इंडस्ट्री इनसाइडर्स ने आरोप लगाए कि प्रतियोगिता के दौरान प्राइवेट डिनर, पार्टी और क्रूज पर अमीर और शक्तिशाली पुरुषों को युवा लड़कियों से मिलवाया जाता था। 

14 साल की लड़कियों को शराब पिलाकर ‘फ्रेश मीट’ की तरह किया यूज

दावा किया गया है कि कुछ लड़कियों को 14-18 साल की उम्र में शराब दी गई और उन्हें ‘फ्रेश मीट’ की तरह सेक्स के लिए पेश किया गया। ट्रंप उस समय 45 साल के थे और कैसाब्लांकास के साथ करीबी संबंध रखते थे। उन्होंने प्रतियोगिता को स्पॉन्सर किया, लेकिन रिपोर्ट में ट्रंप पर सीधे यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया गया। हालांकि, उनकी मौजूदगी और भागीदारी ने सवाल खड़े किए कि क्या उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी थी। एक पूर्व प्रतियोगी शॉना ली (तब 14 साल) ने बताया कि लड़कियों को ट्रंप और अन्य पुरुषों के सामने डांस करने के लिए कहा गया। यह घटना ट्रंप के महिलाओं के प्रति व्यवहार पर पुराने आरोपों से जुड़ी है, जैसे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में ड्रेसिंग रूम में घुसना। 

आरोपों से इनकार करते रहे हैं ट्रंप

ट्रंप ने हमेशा ऐसे आरोपों से इनकार किया है। गार्जियन की रिपोर्ट ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोषण की संस्कृति को उजागर किया, जहां युवा लड़कियां करियर के नाम पर शोषण का शिकार होती थीं। यह मामला जेफरी एपस्टीन जैसे मामलों के साथ भी जोड़ा जाता है, जहां ट्रंप की पुरानी दोस्ती पर सवाल उठे हैं। यह घटना 1991 की है, लेकिन 2020 की जांच और हाल के वीडियो के resurfacing से फिर चर्चा में आई। यह अमेरिकी राजनीति और समाज में महिलाओं के शोषण के मुद्दे को एक बार फिर उजागर करती है। 

यह भी पढ़ें

बलूचिस्तान के लड़ाकों का अभियान जारी, पाक ने सिर्फ 17 सैनिकों की मौतें स्वीकारी; BLA ने किया था 84 को मारने का दावा

रूस ने यूक्रेन पर किया साल 2026 का सबसे बड़ा हमला, 15 लोगों की मौत; लगी भयानक आग

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *