भारत पर से अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका? जानिए व्हाइट हाउस के अधिकारी ने क्या बताया


india us trade deal- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा। (फाइल फोटो)

.भारत और अमेरिका के बीच जिस ट्रेड डील का इंतज़ार हो रहा था…उसका ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया है…अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान से पहले ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की…इसके बाद ट्रंप ने दावा किया कि  मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं..ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी लिखा है कि जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा…

ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि भारत बाय अमेरिकन नीति के तहत अमेरिका से 500 अरब डालर यानि करीब 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा…ट्रम्प के एलान के बाद पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रंप का शुक्रिया अदा किया…PM मोदी ने लिखा.. मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। यह जानकर बेहद संतोष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है। इस शानदार फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल से धन्यवाद।

.व्हाइट हाउस के सूत्रों के मुताबिक…अमेरिका 25 फीसदी की पेनाल्टी टैरिफ भी हटा देगा क्योंकि भारत ने रूस से तेल की खरीद को कम किया है…हालांकि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने याद दिलाया कि समझौता यह है कि भारत रूसी तेल खरीद बंद करेगा, न कि कम करेगा..

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *