युवक ने लॉटरी में जीते 49 करोड़ रुपये, बोला- दोस्तों के बीच करूंगा शेयर, बताई ये वजह


शांतनु शेट्टीगर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
शांतनु शेट्टीगर

कर्नाटक में उडुपी के कटपडी मट्टू के रहने वाले शांतनु शेट्टीगर ने अबू धाबी में हुए बिग टिकट लकी ड्रॉ में 2 करोड़ दिरहम यानी तकरीबन 49 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। ड्रॉ में एक जैकपॉट और कई दूसरे इनाम शामिल थे। पांच विजेताओं को 1 मिलियन दिरहम और एक लग्ज़री गाड़ी का इनाम दिया गया। NRI शांतनु ने लाइव ब्रॉडकास्ट पर कहा कि उन्होंने टिकट दोस्तों के साथ खरीदा है और इनाम की रकम उनके साथ शेयर करेंगे।

लॉटरी जीतने वाले शांतनु शेट्टीगर ने कही ये बात

शांतनु शेट्टीगर अभी ओमान में रिटेल सेक्टर में काम करते हैं और उन्होंने टिकट नंबर 305810 खरीदा था, जिससे ‘सीरीज़ 283’ की बड़ी रकम जीती। उन्हें यह खुशखबरी एक अचानक आए फ़ोन कॉल से मिली। इस लाइव ड्रॉ को हज़ारों लोग देख रहे थे, जिसने पूरी दुनिया में उत्सुकता जगाई। प्राइज़ के बारे में जानने के बाद ऑर्गनाइज़र से बात करते हुए शांतनु शेट्टीगर ने कहा, “मैं इस जीत से बहुत खुश हूं, लेकिन मैंने अभी तय नहीं किया है कि इस पैसे का क्या करना है। 

दोस्त के बीच शेयर करेंगे प्राइस मनी

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह टिकट एक दोस्त के साथ मिलकर खरीदा है। नियमों के मुताबिक, वे दोनों प्राइज़ मनी शेयर करेंगे। इस बड़ी रकम के साथ शांतनु शेट्टीगर रातों-रात बिग टिकट हिस्ट्री के सबसे बड़े करोड़पति बन गए हैं।

शांतनु शेट्टिगर कौन हैं?

34 साल के शांतनु शेट्टिगर विदेश में रहने वाले भारतीय एनआरआई हैं। कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले शांतनु पिछले आठ सालों से मस्कट में रह रहे हैं और एक दुकान में इंचार्ज के तौर पर काम करते हैं। शांतनु ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी बेटी मेरे लिए किस्मत लाई है। मैंने इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी। 

शांतनु शेट्टिगर ने कहा कि वह पिछले पांच सालों से बिग टिकट में हिस्सा ले रहे हैं। हालाँकि शुरुआत में वह कभी-कभी हिस्सा लेते थे, लेकिन पिछले तीन सालों में उन्होंने एक भी ड्रॉ मिस नहीं किया है। वह उडुपी के ही एक साथी सुनील के साथ टिकट शेयर करते थे। उन्होंने आगे कहा, “हम सिर्फ़ दो लोग थे। हम हमेशा टिकट शेयर करते थे। उन्होंने बताया कि वह “बहुत भाग्यशाली” हैं क्योंकि बहुत से लोग 10 या 15 साल तक कोशिश करते हैं और कुछ नहीं जीत पाते।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *