Islamabad Blast Live: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट, कई लोगों में के मारे जाने की खबर


pakistan islamabad blast- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट।

Pakistan Islamabad Blast Live: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़े बम ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। इस आतंकी वारदात में कई लोगों में के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ये एक आत्मघाती बम ब्लास्ट बताया जा रहा है। ये धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद में धमाके की खबर के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जुमे की नमाज के ठीक बाद ये ब्लास्ट हुआ। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ वहां से भयानक मंजर सामने आए हैं। इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस्लामाबाद के इमामबाड़ा में आत्मघाती विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। आइए जानते हैं इस ब्लास्ट से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *