PHOTOS: प्रेमी के लिए पति से की धोखेबाजी, दी ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस के भी उड़े होश


  • राजस्थान के बीकानेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सड़क किनारे नवविवाहित दंपति के मिलने से शुरुआत में मामला हिट-एंड-रन और लूट का लग रहा था… लेकिन पुलिस जांच में यह एक खौफनाक मर्डर प्लान निकला।

    Image Source : reporter (manish bhattacharya)

    राजस्थान के बीकानेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सड़क किनारे नवविवाहित दंपति के मिलने से शुरुआत में मामला हिट-एंड-रन और लूट का लग रहा था… लेकिन पुलिस जांच में यह एक खौफनाक मर्डर प्लान निकला।

  • 30 जनवरी की रात रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 KLM के पास सड़क किनारे 27 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक आशीष कुमार मृत मिले, जबकि उनकी पत्नी अंजलि घायल अवस्था में पड़ी थी। अंजलि ने परिवार और पुलिस को बताया कि दोनों डिनर के बाद टहलने निकले थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और लूटपाट कर फरार हो गया।

    Image Source : reporter

    30 जनवरी की रात रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 KLM के पास सड़क किनारे 27 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक आशीष कुमार मृत मिले, जबकि उनकी पत्नी अंजलि घायल अवस्था में पड़ी थी। अंजलि ने परिवार और पुलिस को बताया कि दोनों डिनर के बाद टहलने निकले थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और लूटपाट कर फरार हो गया।

  • लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि आशीष की मौत सड़क हादसे से नहीं, बल्कि डंडों से बेरहमी से पिटाई और गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस को पत्नी अंजलि पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया।

    Image Source : reporter

    लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि आशीष की मौत सड़क हादसे से नहीं, बल्कि डंडों से बेरहमी से पिटाई और गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस को पत्नी अंजलि पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया।

  • पुलिस के मुताबिक, अंजलि अपनी शादी से खुश नहीं थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह मायके चली गई थी, जहां उसका अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू से फिर संपर्क हुआ। दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

    Image Source : reporter

    पुलिस के मुताबिक, अंजलि अपनी शादी से खुश नहीं थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह मायके चली गई थी, जहां उसका अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू से फिर संपर्क हुआ। दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

  • योजना के तहत 30 जनवरी की रात अंजलि अपने पति को टहलने के बहाने सुनसान सड़क पर ले गई।  पहले से झाड़ियों में छिपे संजय और उसके दो दोस्त रोहित उर्फ रॉकी और बादल उर्फ सिद्धार्थ ने आशीष पर डंडों से हमला कर दिया।

    Image Source : reporter

    योजना के तहत 30 जनवरी की रात अंजलि अपने पति को टहलने के बहाने सुनसान सड़क पर ले गई। पहले से झाड़ियों में छिपे संजय और उसके दो दोस्त रोहित उर्फ रॉकी और बादल उर्फ सिद्धार्थ ने आशीष पर डंडों से हमला कर दिया।

  • पुलिस के अनुसार, मौके पर ही आशीष की हत्या कर दी गई।वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए अंजलि ने खुद ही पति का मोबाइल और जेवर आरोपियों को दे दिए और फिर बेहोश होने का नाटक किया।

    Image Source : reporter

    पुलिस के अनुसार, मौके पर ही आशीष की हत्या कर दी गई।वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए अंजलि ने खुद ही पति का मोबाइल और जेवर आरोपियों को दे दिए और फिर बेहोश होने का नाटक किया।

  • लगातार पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी को अंजलि समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आशीष ने मौत से सिर्फ तीन दिन पहले ही एक निजी स्कूल में शिक्षक की नौकरी शुरू की थी और वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Image Source : reporter

    लगातार पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी को अंजलि समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आशीष ने मौत से सिर्फ तीन दिन पहले ही एक निजी स्कूल में शिक्षक की नौकरी शुरू की थी और वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *