JEE Main 2026 सेशन 1 का परिणाम कब? छात्र कर रहे इंतजार; जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परिणाम को 12 फरवरी 2026 तक जारी किया जा सकता है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

JEE Main 2026: कैसे कर सकेंगे जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम चेक

परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है। इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु चल रही ऑब्जेक्शन भी बंद हो गई है। आंसर-की को 4 फरवरी को जारी किया गया था और इस तारीख से ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई थी, जो 6 फरवरी तक चली।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी 2026 को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर I का आयोजन किया गया था, जो दो शिफ्टों में हुआ था। वहीं, 29 जनवरी 2026 को पेपर II का आयोजन एक ही पाली में किया गया था। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम से जुड़े किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट में निकली भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *