विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका


प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश।

कर्नाटक के विजयपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार को विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक रेड बर्ड प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हल्के विमान में दो लोग सवार थे, जिनमें से दोनों इस घटना में घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बालेश्वर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। यह घटना बालेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुई। वहीं क्रैश के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट है। यह कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था, तभी इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और यह अचानक क्रैश हो गया। इसमें दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है। दोनों को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें-

सूरजकुंड मेला हादसा मामले में एक्शन, झूला लगाने वाली कंपनी के प्रोपराइटर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *