
आरोपी शिवम मिश्रा के वकील ने कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया दावा किया है।
Kanpur Lamborghini Accident Case: यूपी के कानपुर हाई प्रोफाइल एक्सीडेंट मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी शिवम मिश्रा (Shivam Mishra) के वकील मृत्युंजय कुमार का कहना है कि गाड़ी शिवम मिश्रा नहीं, बल्कि उसका ड्राइवर चला रहा था। पूरे मामले में एक्सीडेंट की एफआईआर दर्ज हुई है, इसको लेकर कल (मंगलवार को) कोर्ट में सुनवाई होगी, हालांकि मामला Non Bailable है लेकिन हमने कोर्ट में अपना पक्ष रख दिया है। वकील ने इस बात को खारिज कर दिया कि शिवम मिश्रा गाड़ी चला रहा था। जानें कानपुर में अनियंत्रित लेम्बोर्गिनी कार के कहर का पूरा मामला क्या है।
कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में क्या हुआ था?
बता दें कि कानपुर में अनियंत्रित रूप से लेम्बोर्गिनी कार चलाने का आरोप तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा पर लगा है। रविवार को लेम्बोर्गिनी कार ने 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी थी। कार ने एक बाइक सवार को भी हिट किया था। लेम्बोर्गिनी कार बाइक के ऊपर भी चढ़ गई थी। इस एक्सीडेंट के बाद गुस्साए लोगों ने लेम्बोर्गिनी कार को घेर लिया था। हालांकि, बाद में बाउंसर ने कार ड्राइवर को सुरक्षित निकालकर ले गए थे।
वकील ने खारिज की शिवम के गाड़ी चलाने की बात
ये हादसा कानपुर के ग्वालटोली थाना इलाके में रेव थ्री के पास हुई थी। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर लेम्बोर्गिनी कार निकली और उनसे रेव थ्री के पास सड़क किनारे खड़े 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। इसके आरोप शिवम मिश्रा पर लगे लेकिन अब उनके वकील ने इसे नकार दिया है और कार ड्राइव करने की बात ड्राइवर पर डाल दी है।
चश्मदीदों ने बताई ड्राइवर की तबीयत खराब होने की बात
हालांकि, इससे पहले जब मौके पर चश्मदीदों से बात की गई थी तो उनका कहना था कि गाड़ी एक ही आदमी चला रहा था, कोई और उसमें मौजूद नहीं था। गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी। लेकिन गाड़ी चलाने वाले की तबीयत काफी ज्यादा खराब दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि उसको कोई दौरा पड़ रहा है। उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
ये भी पढ़ें- कानपुर में कारोबारी के बेटे पर लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाने का आरोप, बाउंसरों ने उल्टे घायलों से की बदतमीजी
