क्या है Congestion Tax? मुंबई में लगाने की उठी मांग, आदित्य ठाकरे भड़के


Mumbai Congestion Tax controversy- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/PTI
मुंबई में Congestion टैक्स लगाने की मांग। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेयर पर भाजपा का कब्जा हो गया है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने मौजूदा मेयर का कार्यकाल औपचारिक तौर पर शुरू होने से पहले ही मुंबई को लेकर एक ऐसा विषय छेड़ दिया है जिस पर राजनीति खूब गरमा रही है। मकरंद नार्वेकर ने मुंबई में कंजेशन टैक्स लगाने की मांग की है। आइए जानते हैं कि क्या है ये टैक्स और क्यों हो रहा है इस पर विवाद।

क्या है कंजेशन टैक्स?

कंजेशन टैक्स का मतलब है कि अगर किसी को मुंबई में एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन पर जाना हो और जिस वक्त ट्रैफिक ज्यादा होता है तो उन्हें टैक्स देना पड़ेगा। यानी कि जब लोग अपने दफ्तरों के लिए या सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सबसे ज्यादा निकलते हैं, वहीं देर शाम 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक दफ्तर से वापस लौटने वालों का ट्रैफिक मुंबई की सड़कों पर सबसे ज्यादा होता है। तो ऐसे में बीजेपी नगरसेवक का यह कहना है कि लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा हवा की गुणवत्ता में सुधार एवं ट्रैफिक को कम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कंजेशन टैक्स को साउथ मुंबई या हाई डेंसिटी वाले इलाकों में इंप्लीमेंट किया जाना चाहिए।

योजना पर काम कर रहे हैं मकरंद नार्वेकर

हालांकि, कंजेशन टैक्स का अमाउंट कितना होना चाहिए इसे एक प्लानिंग के आधार पर संयोजित किया जाए और इसे पूरा करने के लिए AI तकनीक का भी उपयोग किया जा सकता है ऐसा बीजेपी के पार्षद का कहना है। मकरंद नार्वेकर इस योजना पर काम कर रहे हैं और जब बीएमसी में उनकी पार्टी का कार्यकाल शुरू होगा तब वह इसे हाउस में औपचारिक तौर पर पेश करेंगे। इसके अलावा बीएमसी कमिश्नर से भी इस मुद्दे को लेकर वह चर्चा करने वाले हैं।

आदित्य ठाकरे भड़के

शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने इस मांग का विरोध किया है और सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा है कि बीजेपी की सरकार केवल आम जनता को लूटना जानती है, उन्हें कुछ देना नहीं बल्कि उनसे लेना है। आदित्य ठाकरे ने लिखा- “मुंबई में बीजेपी के लिए मेयर पद का कार्यकाल अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुआ है और राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर (कोलाबा से बीजेपी पार्षद) ने बीएमसी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई में वाहनों पर “कंजेशन टैक्स” लगाया जाए। कितनी शर्म की बात है कि भाजपा मुंबई को केवल लूटने के लिए देखती है और वापस कुछ देने के लिए नहीं!”

ये भी पढ़ें- ‘BJP ने तोड़ा अपना 2017 वाला रिकॉर्ड’, महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर आया फडणवीस का रिएक्शन

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *