प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन-दाल की चटनी, टेस्ट में जबरदस्त, रोटी-चावल के साथ उठाएं लुत्फ


सोयाबीन-दाल की चटनी- India TV Hindi
Image Source : EASY KITCHEN RECIPES/YT
सोयाबीन-दाल की चटनी

भारत में लोग खाने के साथ अचार या फिर चटनी बड़े चाव के साथ खाते हैं। अलग-अलग तरह की चटनियां खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं। क्या आपने कभी सोयाबीन-दाल की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर इस चटनी को बनाने के लिए आपको सिलबट्टे पर पिसी और फिर भुनी हुई सोयाबीन, हरी मिर्च, लहसुन और नींबू की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले तवे पर सोयाबीन की सूखी दाल को हल्का सा भून लीजिए। जब ये भुन जाए, तब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

दूसरा स्टेप- सिलबट्टे में भुनी हुई दाल के साथ फ्रेश हरा धनिया, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और थोड़े से पुदीने को अच्छी तरह से पीस लीजिए। खट्टेपन के लिए आप नींबू का रस भी एड कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप- सिलबट्टा नहीं है, तो आप मिक्सर भी यूज कर सकते हैं। मिक्सर में सभी चीजों को निकाल लीजिए और फिर पीस लीजिए।

चौथा स्टेप- चटनी को किसी भी कटोरे में निकाल लीजिए। आखिर में अपने स्वाद के हिसाब से नमक मिला लीजिए।

पांचवां स्टेप- इस चटनी के ऊपर कच्चे सरसों का तेल डाल दीजिए। अगर आप चाहें तो आप इस चटनी में जीरे का तड़का भी लगा सकते हैं।

आपकी सोयाबीन-दाल की चटनी तैयार है। इस चटनी को गर्मागर्म पराठे, रोटी, चावल, खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व किया जा सकता है। सोयाबीन-दाल की चटनी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से सोयाबीन-दाल की चटनी का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को सोयाबीन-दाल की चटनी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *