सीएम युवा योजनाः यूपी सरकार युवाओं को दे रही 10 लाख रुपये, वो भी बिना ब्याज के, जानिए कैसे मिलेगा


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

लखनऊः यूपी सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बड़ा मौका दिया है। ‘सीएम युवा योजना’ के तहत सरकार युवाओं को ब्याज मुक्त और गारंटी फ्री लोन दे रही है। अगर कोई युवा नौकरी की बजाय खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है तो उसे 10 लाख रुपये तक लोन मिल सकते हैं। वह भी बिना ब्याज के। युवाओं को कोई गारंटी भी नहीं देना पड़ेगा। सरकार इस साल 1.50 लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य भी रखा है।

सीएम युवा योजना क्या है?

दरअसल, यूपी सरकार प्रदेश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सीएम युवा योजना चला रहा है। इसके तहत सरकार युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू 5-10 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन देती है। युवा परेशान न हो। इसके लिए किसी प्रकार की गारंटी देने की जरुरत भी नहीं है। इसके अलावा सरकार ट्रेनिंग भी दिलाती है। सरकार हर साल कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है। लोन चुकाने की शर्ते भी आसान है। 

सीएम युवा योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • युवक उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • युवा की कम से कम 8वीं क्लास की परीक्षा पास किया हो। 
  • उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित होना चाहिए। 
  • आवेदक ने पिछले समय में केंद्र या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना के तहत ब्याज या पूंजी सब्सिडी के रूप में कोई लाभ नहीं उठाया हो।

कौन-कौन से दस्तावेज देने होंगे

  • पहचान प्रमाण, यानी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आदि।
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पते का प्रमाण
  • बैंक खाता पासबुक
  • शिक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज़
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • कोई अन्य दस्तावेज़, यदि आवश्यक हो।
  • युवा उद्यमी विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपी युवा साथी पोर्टल पर जाएं
  • ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें
  •  अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और OTP पाएं
  •  OTP वेरिफाई करें
  •  रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
  •  वेरिफाई करें और सबमिट करें

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *