AIMIM नेता के “हम 2 और हमारे 2 दर्जन” बच्चों के नारे पर बवाल, मंत्री राजभर बोले- “मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ”


Omprakash Rajbhar- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
मंत्री ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जो बयान दिया, उस पर बवाल हो गया है। शौकत अली ने मुसलमानों से ज्यादा बच्चे पैदा करने के कहा था और नारा दिया था कि 

 “हम दो, हमारे दो दर्जन।” उनके इस बयान पर अलग-अलग नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने क्या कहा?

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ है। किसी ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया है। नेताओं की आदत होती है, मसालेदार बातें बोलना। पहले वह तो बताएं कि उनके कितने बच्चे हैं, उसके बाद दर्जनों की बात करें। अल्लाह भी उसी की मदद करता है, जो खुद की मदद करना चाहता है। AIMIM फिलहाल अभी समाजवादी पार्टी का विकल्प उत्तर प्रदेश में नजर नहीं आ रहा है।”

मंत्री असीम अरुण क्या बोले?

मंत्री असीम अरुण ने कहा, “जो इस तरीके की बातें करता है कि हम दो और हमारे दर्जनों यह बात सिर्फ और सिर्फ जाहिल किस्म का इंसान कर सकता है। सभी को पता है कि बच्चे दो होंगे तो उनकी शिक्षा हो पाएगी लेकिन जब बच्चे 12 होंगे तो सभी को पता है कि वह सिर्फ भीख मांग पाएंगे बाकी कुछ नहीं कर पाएंगे। इस तरीके के स्टेटमेंट लोग पॉलीटिकल पार्टी के लिए नहीं बल्कि अपनी जाहिलियत को दिखाने के लिए करते हैं। मैं इस तरीके के स्टेटमेंट की बुरी तरह निंदा करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुर्शिदाबाद को लेकर जो राजनीति हो रही है उससे एक बात तो बिल्कुल साफ हो जाती है कि जो आज से 500- 600 साल पहले हुआ था, जिस तरीके से राम मंदिर को विदेशी आंक्राताओं ने विध्वंस किया था, उनके नाम को लिए जाना साबित करता है कि आप मुगलों द्वारा किए गए आपराधिक कृत्य को सही ठहरने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।”

मंत्री संजय निषाद ने कही ये बात

मंत्री संजय निषाद ने कहा, “किस तरीके की बात करते हैं वह, हम दो और हमारे दर्जनों। वह दर्जनों पैदा कर देंगे और उसके बाद हमारी सरकार के ऊपर छोड़ देंगे। हम उनको शिक्षा देंगे। हम उनको सरकार के अधिकार देंगे। हम उनको सभी योजनाओं का लाभ देंगे। इस तरह से समाज का भला नहीं होने वाला। इस तरीके से समाज में बराबर का जो भाव होता है, वह खत्म होता है। चुनावी राजनीति में लोग दूसरे को लुभाने के लिए इस तरीके की बातें कर रहे हैं।”

मंत्री संजय निषाद ने कहा, “मैं भी मुर्शिदाबाद गया हूं। मुर्शिदाबाद में जो कुछ हो रहा है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है। जिन मुगलों ने, जिन अंग्रेजों ने इस भूमि को लूटा है, बर्बाद किया है, उनको याद किए जाने का समय बिल्कुल नहीं है। वहां सिर्फ राजनीति हो रही है।”

समाजवादी पार्टी के सचेतक और विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा, “इस बार पढ़ा समाज बांटने वाला नहीं है। सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी जा रही है और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आ रही है। अल्पसंख्यक समाज बिल्कुल भी समझ चुका है कि उन्हें वोट का बिखराव बिल्कुल नहीं चाहिए। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बता दिया है कि वह किसके साथ हैं। इस बार बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी और सपा सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। AIMIM कोई भी कोशिश कर ले, उत्तर प्रदेश में जनता का जनादेश बिल्कुल साफ है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *