बच्चे से रोज पूछें ये 7 सवाल, बिना डर के बच्चा खुलकर बात करेगा, बता देगा दिल की फीलिंग


बच्चों से क्या बातें जरूर करनी चाहिए- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
बच्चों से क्या बातें जरूर करनी चाहिए

बच्चों के साथ बात करना और उनके मन की बातें जानना बहुत जरूरी है। जिस तरह से पिछले कुछ सालों में बच्चों में अलग-अलग तरह के मानसिक विकार सामने आ रहे हैं वो खतरनाक हैं। बच्चों में गुस्सा, प्यार, इमोशनल और दूसरे फीलिंग कैसी हैं इन्हें बच्चे के व्यवहार से जाना जा सकता है। लेकिन नौकरी या काम में व्यस्त रहने वाले माता-पिता बच्चों को उतना समझ नहीं पाते हैं और न ही समय दे पाते हैं कि बच्चे की हर बात को वो नोटिस करें। ऐसे में कई बार बच्चे खुद को अलग या अकेला महसूस करते हैं। अगर आपका बच्चा भी बड़ा हो रहा है तो कुछ बातें आपको उससे रोजाना पूछनी चाहिए। इससे बच्चे के मन में क्या चल रहा है उस भावना का पता लगाया जा सकता है।

सिंगल पैरेंट्स के लिए बच्चों को परवरिश और सही संस्कार देना, नैतिक शिक्षा सिखाना मुश्किल होता जा रहा है। सोशल मीडिया के साइडइफेक्ट्स सो बच्चों को बचाना और भी कठिन हो गया है। ऐसे में अपने बच्चे से रोजाना कुछ वक्त बिताएं और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है कुछ सवालों से जान सकते हैं।

बच्चे से रोज पूछें ये सवाल

1- तुम्हें कब सबसे ज्यादा प्यार महसूस होता है?

इससे आपको समझने में आसानी होगी कि आपका बच्चा कब और कैसे प्यार महसूस करता है।

2- आज तुम्हारे दिन का सबसे अच्छा पल कौन सा था?

इससे पता चलता है कि अभी उसके लिए क्या सबसे ज्यादा मायने रखता है और उसे क्या करना पसंद है।

3- अगर तुम दुनिया में एक चीज बदल सकते, तो क्या बदलते?

बच्चे के सपनों, सोच और सही-गलत की समझ जानने का मौका मिलता है।

4- बड़ों को बच्चों के बारे में क्या बेहतर समझना चाहिए?

बच्चा अपनी बात खुलकर कह पाता है और उसे सुना हुआ महसूस होता है।

5- जब तुम्हें दुख या गुस्सा आता है तो तुम क्या करते हो?

बच्चे की भावनाओं और उसे संभालने के तरीके को समझने में मदद मिलती है।

6- कोई नई चीज बताओ जो तुम परिवार के साथ करना चाहते हो? 

परिवार के साथ जुड़ाव और यादें बनाने का मौका मिलता है

7- किसी ने तुम्हारे लिए अब तक सबसे अच्छा क्या किया है?

इससे बच्चे में कृतज्ञता और दयालुता की भावना बढ़ती है और बच्चों की पसंद नापसंद का पता चलता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *