सुसाइड नहीं मर्डर! पीरागढ़ी में तीन लाशों का हुआ खुलासा? जहर खिलाकर दे देता था मौत, हत्यारा तांत्रिक हुआ गिरफ्तार


पीरागढ़ी मर्डर केस में तांत्रिक गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER/ANI
पीरागढ़ी मर्डर केस में तांत्रिक गिरफ्तार

पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। आउटर जिला पुलिस ने एक सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है, जिसमें एक स्वयंभू तांत्रिक द्वारा आर्थिक लाभ के लिए रची गई सुनियोजित साजिश के तहत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। आरोपी तांत्रिक कमरूद्दीन आदतन अपराधी है और पहले भी जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी कमरुद्दीन उर्फ ​​बाबा, पुत्र नसुरुद्दीन, निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में लोनी और फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक तथाकथित तांत्रिक केंद्र चला रहा है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी भोले-भाले लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के माध्यम से “धनवर्षा” (आश्चर्यजनक धन) देने के बहाने फंसाता था। वह पीड़ितों का विश्वास जीतता, उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करता और लड्डू में जहर मिलाकर उन्हें खिलाकर उनकी हत्या कर देता और उनसे नकदी और कीमती सामान लूट लेता था। 

 ऑफ रिकार्ड दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

रविवार 8 फरवरी को पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि एक गाड़ी में तीन लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि दो मेल और एक फीमेल की लाश थी। इस मामले की जांच शुरू की गई तो पुलिस को एक लीड मिली तो लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे। आगे की जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है। ये बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है। लक्ष्मी इस बाबा के संपर्क में रहती थी जो अपने पति को ठीक करवाने के लिए 3-4 महीने पहले गई थी, जहां बाबा ने उसको पैसा शाल से निकाल कर चमत्कार दिखाया।

ये तीनों लोग पैसे लेकर उसी चमत्कार के लिए बाबा के पास गए थे। उस दिन उसने गाड़ी में बैठकर इन्हें कुछ मिलाकर दिया और मौका देकर गाड़ी से उतर गया। इसके ऊपर पहले से ऐसे कही मामले है, लेकिन सबूतों के अभाव में पहले कई बार छूट चुका है। मृतकों के पास भी 2 लाख रुपए थे जो वो लेकर गए थे। 2014 में इसके ऊपर पहला मुकद्दमा हुआ था।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *