अभिषेक शर्मा हो गए फिट, अस्पताल से मिली छुट्टी, खेलने पर फैसला अभी नहीं


abhishek sharma- India TV Hindi
Image Source : AP
अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा पिछले दिनों बीमार हो गए थे, इससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई थी। इस बीच खबर है कि वे अब फिट हैं और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला गुरुवार को खेलेगी, उससे पहले एक अच्छी खबर आई है, जिससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि वे खेलेंगे कि नहीं, इसका फैसला बाद में किया जाएगा।

अभिषेक के पेट में था इन्फेक्शन

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना दूसरा मैच खेलेगी। इससे एक दिन पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा मीडिया से रूबरू हुए, इसी दौरान उन्होंने ये अच्छी खबर दी। तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक शर्मा को आज यानी बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन ये बात मैच के दिन यानी कल तय होगी कि वे खेलेंगे या नहीं। अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर बोले तिलक वर्मा

इस बीच भारती टीम 12 फरवरी को दिल्ली में नामिबिया के खिलाफ मैच खेलकर कोलंबो क लिए रवाना होगी, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के बारे में जब तिलक वर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मैच में खेलने को लेकर टीम एक्साइटेड हैं और इसके लिए पहले से ही तैयार थे। जब हमें यह खबर मिली कि पाकिस्तानी टीम खेलने के लिए तैयार है तो हम मैच को लेकर एक्साइटेड हो गए।

अभिषेक साबित हो सकते हैं एक्स फैक्टर

टीम इंडिया की जीत में अभिषेक का बड़ा योगदान रहता है। वे आते ही ओपनिंग में आक्रामक रुख अख्तियार करते हैं, जिससे विरोधी टीम पहले ही प्रेशर में आ जाती है। इस बीच पहले मैच में जब भारत और यूएसए के बीच मुकाबला हुआ तो वे बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद टीम फंस गई थी। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक जुूझारू पारी खेलकर टीम को संकट से निकाला और इसके बाद मैच भी जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि कप्तान सूर्या अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर क्या फैसला करते हैं। 

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *