भोपाल: ईरानी डेरे पर 400 पुलिस कर्मियों की दबिश, सिर पकड़कर छत पर बैठा बदमाश, कुल 39 अपराधी गिरफ्तार


bhoapl police action- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पुलिस की कार्रवाई के दौरान सिर पकड़ कर बैठा बदमाश

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने त्योहारों से पहले आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 408 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, ईरानी डेरे से आठ महिलाओं समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दबिश के दौरान एक करोड़ रुपए कीमत का 644 ग्राम सोना भी जब्त किया है।

शहर भर में चलाए गए अभियान में 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तार वारंटी सहित कुल 408 आरोपियों को पकड़ा गया। दबिश के दौरान पुलिस से बचने के लिए बदमाश सिर पकड़ कर बैठा रहा। पुलिस की इस मुहिम में चार स्थाई वारंटी पड़े और एक लाख इनामी राशि का शहादत हुसैन भी पकड़ा गया।

ईरानी डेरे में 400 पुलिसकर्मी तैनात हुए

भोपाल पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कांबिंग गश्त की। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कांबिंग गश्त में 283 स्थाई वारंट, 125 गिरफ्तारी वारंट और 121 जमानतीय वारंट की तामिली की गई। सिर्फ ईरानी डेरा में गश्त के दौरान 8 एसीपी, 16 थाना प्रभारी और 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। ईरानी डेरे से पुलिस ने 17 दो पहिया वाहन, 644.56 ग्राम गोल्ड, 240 ग्राम चांदी और 29 मोबाइल सहित 1 लाख 34 हजार की नगदी और 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। 

ईरानी डेरे से 39 अपराधी  गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि अगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ सुनिश्चित करने कांबिंग गश्त का आयोजन किया गया।  ईरानी डेरे में योजनाबद्ध तरीके से दी गई। दबिश में इस बार बल अधिक होने के कारण ईरानियों की एक न चली हालांकि हल्का विरोध तो इरानियों द्वारा किया गया। कांबिंग गश्त में इरानी डेरे से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 31 पुरूष और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

17 दो पहिया वाहन, 39 मोबाइल बरामद

शुरुआती तौर पर कांबिंग गश्त की जानकारी जोन के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी तक रखी गई, ताकि कार्रवाई प्रभावी हो सके। ईरानी डेरा के अलावा शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी कांबिंग गश्त में फरार आरोपी, पूर्व वाहन चोर, नकबजन, जिला बदर सहित 21 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। केवल ईरानी डेरा से ही पुलिस ने 4 स्थाई वारंट की तामिली की, जिनके खिलाफ 7 स्थाई वारंट जारी हुए थे। बदमाशों से चोरी के संदेह में 17 दो पहिया वाहन, 39 मोबाइल, 640 ग्राम सोने एवं 240 ग्राम चांदी के जेवरात मिले हैं।

1.7 किलो गांजा भी मिला

पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान 1.7 किलो गांजा भी मिला। गांजा नाजमा के पास मिला। वह हबीब अली की पत्नी है। आवास विकास कॉलोनी के सामने, अमन कॉलोनी, करोंद की रहने वाली है। उसके घर से कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में 71 और 60 साल के दो आरोपी भी शामिल हैं। निशातपुरा की अमन कॉलोनी में पिछले कुछ महीने से दूसरे राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की तलाश में आ रही थी। दरअसल, प्रदेश के बाहर भी निशातपुरा के ईरानी डेरा में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त लोगों की गैंग चोरी, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, नकबजनी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुकी है। 

ईरानी डेरे में फरारी काटते थे आरोपी

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि अपराधों को अंजाम देने के बाद गिरोह के लोग ईरानी डेरा में अपने घर और रिश्तेदारों के घर आकर फरारी काटते थे। पुलिस की टीम जब आरोपियों की तलाश में अमन कॉलोनी पहुंचती तो कालोनी के लोग एकजुट होकर पुलिस का विरोध कर आरोपियों की गिरफ्तारी में विरोध करते थे। लिहाजा पुलिस ने ईरानी डेरा को टागरेट किया। योजनाबद्ध तरीके से पुलिस अमन कालोनी ईरानी डेरा पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें-

CM मोहन यादव ने उज्जैन में किया हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन, ₹1133.67 करोड़ है लागत

‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना..’, वैलेंटाइन डे के खिलाफ संगठनों ने दी चेतावनी, लाठियां को तेल पिला रहे

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *