CBSE का बड़ा फैसला, कक्षा 12 के लिए फिर शुरू होगी ऑन-स्क्रीन मार्किंग; जान लें क्या होती है ये


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

क्लास 12 की कॉपी चेकिंग और मार्किंग को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने एक बड़ा फैसला लिया है। CBSE ने क्लास 12 के लिए एक बार फिर ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू करने का निर्णय किया है। यानी अब सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों की कापियां डिजिटली चेक होंगी। ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) फिर शुरू करने का मकसद असेसमेंट प्रोसेस में एफिशिएंसी, ट्रांसपेरेंसी और एक्यूरेसी को बढ़ाना है। इस संबंध में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एक सर्कुलर भी जारी किया था, जिसमें CBSE से जुड़े सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड को बताया गया कि 2026 से क्लास 12 की आंसर बुक का इवैल्यूएशन डिजिटल सिस्टम से किया जाएगा, जबकि क्लास 10 की आंसर बुक का इवैल्यूएशन अभी फिजिकल मोड में ही होता रहेगा।

क्या होती है ऑन-स्क्रीन मार्किंग?

OSM एक डिजिटल सिस्टम है जिसमें स्कैन की गई आंसर शीट को टीचर कंप्यूटर पर चेक करते हैं, और मार्क्स सॉफ्टवेयर से अपने आप कैलकुलेट हो जाते हैं।

इस सिस्टम से कई फायदे

CBSE ने कहा कि इस सिस्टम से कई फायदे होने की उम्मीद है, जिसमें “टोटलिंग की गलतियों का खत्म होना,” “ऑटोमेटेड कोऑर्डिनेशन से मैनुअल दखल कम होना,” और “टीचर की ज़्यादा भागीदारी से तेज़ी से इवैल्यूएशन” शामिल हैं।

17 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से क्लास 12 और क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। CBSE, भारत और विदेश के 26 देशों में इससे जुड़े 31,000 से अधिक स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम आयोजित कर रहा है। देश और विदेश में 8074 से ज्यादा सेंटर्स पर करीब 46 लाख स्टूडेंट्स ये एग्जाम देंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *