IND vs PAK Head to Head: पाकिस्तान को फिर से पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, अब तक का रिकॉर्ड है शानदार


IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर तैयारी कर रही है। इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और वहां उन्हें जीत मिली है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे टी20 फॉर्मेट और टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में भी टीम इंडिया की जीत पक्की मानी जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 बार पीटा है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार जीत मिली है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में खेले गए मैच के दौरान मिली थी। उसके अलावा अब तक हर मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है और एक बार फिर उन्हें हराने के लिए तैयार है।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला टाई भी रहा है। इन रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि टी20 फॉर्मेट में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। ऐसे में आगामी मैच में टीम इंडिया फेवरेट्स मानी जा रही है।

इन प्लेयर्स पर रहेगी सभी की निगाहें

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया के बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, खासकर ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर्स। इन प्लेयर्स पर एक बार फिर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। वहां की कंडीशन स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। ऐसे में इस मैच में भारतीय स्पिनर्स जैसे वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से काफी उम्मीदें रहेंगी।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की एकबार हुई है टी20 में पाकिस्तान से भिड़ंत, ये रहा था उस मैच का रिजल्ट

जिम्बाब्वे की जीत ने बदल दिए ग्रुप-बी में सुपर-8 में पहुंचने के सारे समीकरण, ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना लगभग तय

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *