IND vs PAK: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी फैंस को गुड न्यूज, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे अभिषेक शर्मा


Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा

भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी की देर रात कोलंबो पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे, उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 फरवरी को मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह खेलते हुए दिखाई देंगे।

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अस्पताल में भर्ती थे अभिषेक शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक शर्मा 103 डिग्री बुखार के साथ खेले थे। इस मैच के बाद उनके पेट में संक्रमण को हो गया था, जिसके चलते टीम इंडिया के दिल्ली आने के साथ अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस दौरान उनका वजन थोड़ा कम भी हुआ लेकिन 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हालांकि इसके बावजूद उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अभिषेक को आराम देने का फैसला लिया और उस मैच में उनकी जगह पर संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला था। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले अभिषेक शर्मा ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जिसमें उनकी वापसी भी प्लेइंग 11 में तय हो गई है।

खबर में अपडेट जारी है…

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *