दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 17 में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों पर शक


Delhi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
रोहिणी सेक्टर 17 में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाम 7 बजे के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक बदमाश का नाम साहिल है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

किस गैंग से जुड़ा था मृतक; किस गैंग पर शक?  

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक साहिल गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था और आशंका है कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों ने हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

(कॉपी अपडेट हो रही है…)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *