अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, भारतीय दूतावास ने दुख जताया, जल्द ही घर लाया जाएगा शव


Saketh Sreenivasaiah- India TV Hindi
Image Source : LINKDIN/SAKETH SREENIVASAIAH
साकेत श्रीनिवासैया

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लापता भारतीय छात्र की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया कि पुलिस को लापता छात्र का शव मिला है। 22 वर्षीय छात्र की पहचान साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई। वह कर्नाटक का रहने वाला था और यूसी बर्कले (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले) में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहा था। साकेत मंगलवार से गायब था। 

द बर्कले स्कैनर न्यूज पोर्टल ने रिपोर्ट किया था कि लापता छात्र का बैकपैक पार्क हिल्स इलाके में एक घर के दरवाजे पर मिला था, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था।  सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उनकी गुमशुदगी पर गहरी चिंता जताई थी। पुलिस के अनुसार, श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था।    

भारतीय दूतावास ने मदद का आश्वासन दिया

भारतीय दूतावास की तरफ से एक्स पर लिखा गया, “कॉन्सुलेट को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लोकल पुलिस ने लापता भारतीय स्टूडेंट, साकेत श्रीनिवासैया की बॉडी मिलने की पुष्टि कर दी है। इस बहुत मुश्किल समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं। कॉन्सुलेट परिवार को सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार है, जिसमें लोकल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन और जल्द से जल्द पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने का इंतजाम शामिल है। हमारे कॉन्सुलेट ऑफिसर परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी जरूरी फॉर्मैलिटीज़ और सर्विसेज में उनकी मदद करेंगे।

बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे साकेत

साकेत श्रीनिवासैया केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग विभाग में मास्टर्स कर रहे थे। उन्होंने आईआईटी मद्रास से 2025 में बीटेक पूरा किया था। पुलिस ने उन्हें ‘एट-रिस्क’ (जोखिम में) श्रेणी में रखा था और तेजी से उनकी तलाश की जा रही थी। लेक अंजा और टिल्डेन रीजनल पार्क के आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद पुलिस ने उनका शव मिलने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में लापता हुआ कर्नाटक का 22 वर्षीय छात्र, भारतीय दूतावास घटना के बाद सक्रिय

टेक्सास के नेवल एयरबेस पर क्रैश हुआ अमेरिका का F-35 फाइटर प्लेन, पायलट ने खुद को किया इजेक्ट, देखें VIDEO

 

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *