
पंडित धीरेंद्र शास्त्री
भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘युद्ध के मैदान में भारत ने पाकिस्तान को ठोका। वहीं, अब भारत के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में ठोक कर मैच जिताया है। सभी खिलाड़ियों के सदस्यों को रणनीति बनाने वाले कोच को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।’
बाप बाप होता है- शास्त्री
बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘भारत और कहीं से हार जाएं लेकिन पाकिस्तान से जीतते रहना चाहिए। पाकिस्तान के सीने पर सांप लोट रहा होगा, लेकिन पाकिस्तानी हो तुम टेंशन मत लेना… बाप बाप होता है।’
हम प्रार्थना करते हैं, इसलिए खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं
शास्त्री ने कहा, ‘तीसरी बात ये है कि गुरुजी आपका क्या योगदान, हम सिर्फ प्रार्थना करते हैं भारतीय खिलाड़ी अच्छा खेलते है इसलिए जीतते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के खेल में दम है लेकिन ये बात अलग है कि हम हैं।’
ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने ठोका, क्रिकेट में खिलाड़ियों ने ठोका
शब्दों की तुकबंदी बनाते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने ठोका, क्रिकेट में खिलाड़ियों ने ठोका, अब नहीं बचा कोई मौका। फिर से हार जाना हो तो मैदान में आ जाना तुम्हें किसने रोका।
टेंशन न लो भगवान करेंगे कृपा
उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए खुशखबरी है। हमने देखा कि भारत बैटिंग पर आया तो 12 पर 1 विकेट हो गए, लोगों ने कहा गुरु जी आपके पास शक्ति है। हमने कहा- टेंशन न लो भगवान कृपा करेंगे। भारत की सेना ने घुस कर के मारा तो क्रिकेट में भी खूब बढ़िया मारेंगे।’
