India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने किया एआई इंपैक्ट समिट का उद्घाटन, एआई एक्सपो का किया अवलोकन


India AI Impact Summit- India TV Hindi
Image Source : DD
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आज से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का महाकुंभ एआई इंपेक्ट समिट भारत मंडपम में शुरू हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एआई समिट एक्सपो का उद्घाटन कर दिया है। उन्होंने इस उद्घाटन के मौके पर एआई एक्सपो में अलग-अलग स्टॉल का अवलोकन किया और एआई से जुड़े अलग-अलग प्रदर्शनों को सराहा। विकासशील देशों में आयोजित ये पहला एआई इंपेक्ट समिट है जहां तीन सूत्रों की बात हो रही है जहां जन, ग्रह और प्रगति को ध्यान में रखकर एआई की कार्यकुशलता के आधार पर इस समिट में तमाम संवाद होंगे।

एआई इंपैक्ट समिट 2026

एआई इंपैक्ट समिट में 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हो रहे हैं और इस समिट के दौरान 500 से ज्यादा सेशन होंगे। 3250 से ज्यादा स्पीकर्स और पैनल इसमें शामिल होंगे और इस समिट में कुल 2.5 लाख विजिटर्स के आने का अनुमान है।

आज सुबह से जिन सेशन में चर्चा हुई है उनमें कई कारगर और इनोवेटिव विषयों पर चर्चा हुई है उनमें हेल्थकेयर, एजूकेशन, चाइल्ड सेफ्टी, फार्मा जैसे सेक्टर्स के लिए एआई किस तरह मददगार साबित हो सकता है, इन पर अलग-अलग सेशन में पैनल डिस्कशन हुए हैं। 

ये भी पढ़ें

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च, जानें कैसे करेगी ये काम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *