JEE Mains Results: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से फौरन करें चेक


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

JEE Mains Results: जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट और स्कोर कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माघ्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल भरनी होगी। 
  • उम्मीदवारों के सामने अब परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट के लिए सीधा लिंक

12 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल हासिल 

इस परिणाम में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिनके नाम आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं।

  • श्रेयस मिश्रा
  • नरेंद्रबाबू गारी माहित
  • शुभम कुमार
  • कबीर छिल्लर
  • चिरंजीब कर
  • भावेश पात्रा
  • अनय जैन
  • अर्णव गौतम
  • पासला मोहित
  • माधव विरादिया
  • पुरोहित निमय
  • विवान शरद 

इससे पहले इसकी फाइनल आंसर-की को सुबह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया था। बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था।  21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *