
Breaking News
महाराष्ट्र के वर्धा-सिंधी रेलवे के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई, रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी,आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। आगे की जांच चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी यात्री को नुकसान नही हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई ,पार्सल डब्बे को छोडकर ट्रेन आगे निकल गई है
