‘मस्जिद की नींव रखने और नई पार्टी बनाने से पहले हुमायूं कबीर ने 7 दिन बांग्लादेश में बिताए’, सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप


suvendu adhikari vs humayun kabir- India TV Hindi
Image Source : PTI
सुवेंदु अधिकारी का हुमायूं कबीर पर बड़ा आरोप। (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। ऐसे में राज्य में नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। इन सब के बीच तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि हुमायूं कबीर ने ही राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, अब राज्य में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर बड़ा आरोप लगा दिया है।

हुमायूं कबीर बांग्लादेश में रहे- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “बाबर के नाम पर मस्जिद की नींव रखने और नई पार्टी बनाने से पहले उन्होंने (हुमायूं कबीर) बांग्लादेश में सात दिन बिताए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि वे कहां-कहां गए। उन्हें मस्जिद बनाने के लिए जो करोड़ों रुपये मिले उसमें से बांग्लादेश से कितने आए और किसने पैसे दिए, इसकी जांच होनी चाहिए। स्टेट बैंक को लिस्ट बतानी चाहिए। ममता बनर्जी BSF को फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रही है, इसके पीछे क्या मकसद है यह सबको पता है।”

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर समेत ये जाने-माने नाम

ममता सरकार के 7 अधिकारियों को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह, देखें सभी के नाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *