बैडमिंटन खेलते खेलते आया हार्ट अटैक, शटल उठाते ही गिर पड़े कारोबारी अमृत बजाज, देखें मौत का लाइव वीडियो


बैडमिंटन खेलते खेलते हो गई मौत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
बैडमिंटन खेलते खेलते हो गई मौत

रायपुर: मौत कब किसे कहां आ जाए कोई नहीं बता सकता। रायपुर के एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते-खेलते मौत हो गई।  बैडमिंटन खेलते हुए उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल कॉक गिर गई तो उसे उठाने गए। उठाते समय ही वे अचानक मैदान में धड़ाम से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक कारोबारी का नाम अमृत बजाज  था जिनकी उम्र 57 वर्ष थी। कहा जा रहा है कि वो शुगर पेशेंट थे लेकिन अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रखते थे। घटना डीडी नगर थाना इलाके के अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड की है, जहां वे बैडमिंटन खेलने जाते थे।

व्यवसायी के परिवार के अनुसार, अमृत बजाज अनुशासित जीवनशैली जीते थे। कोरोना काल के बाद उन्होंने नियमित व्यायाम और बैडमिंटन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया था, वे दुर्व्यसनों से दूर रहते थे और फिटनेस को लेकर सजग थे। बताया जा रहा है कि शहर के ओपन बैडमिंटन कोर्ट में यह पहली बड़ी घटना है। इससे पहले मई 2025 में भी सप्रे बैडमिंटन कोर्ट में खेलते समय 35 वर्षीय युवक की भी अचानक मौत हो गई थी। 

देखें वीडियो

मानें डॉक्टर की सलाह

हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है। ऐसी घटनाएं काफी देखने को मिल रही हैं जिसमें अचानक किसी की मौत हो जाती है। ऐसे मामलों में तुरंत सीपीआर और आपात चिकित्सा उपलब्ध कराना जरूरी होता है। 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए। खेल या व्यायाम के दौरान सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना, घबराहट, सांस फूलना या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत  चिकित्सकीय परामर्श लें। ऐसा करने से अचानक आए अटैक से जान बचाई जा सकती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *