रणबीर-आदित्य संग खूब जमी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, अब एक्टिंग के मास्टर संग दिखेंगी पहली बार, जल्द आ रही ‘ईथा’


Shraddha Kapoor Randeep Hooda- India TV Hindi
Image Source : SHRADDHA KAPOOR RANDEEP HOODA INSTAGRAM
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा।

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड में एंट्री किए एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। लंबे करियर में एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में वो अलग-अलग को-स्टार्स संग नजर आईं। आदित्य रॉय कपूर संग पहली सफल फिल्म देने के बाद उनकी जोड़ी सुर्खियों में रही। फिर रणबीर कपूर और ‘स्त्री’ में राजकुमार राव संग भी उनकी जोड़ी खूब जमी। अब एक्ट्रेस पहली बार एक और शानदार एक्टर संग नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर काफी बज है। फिल्म शूटिंग का एक शैड्यूल भी पूरा हो गया है, जिसकी झलिकयां सामने आई हैं।

पूरी की पुणे शेड्यूल की शूटिंग

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ईथा की पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। यह शेड्यूल इस हफ्ते की शुरुआत में खत्म हुआ। शहर और उसके आसपास कई जगहों पर लंबे समय तक शूटिंग की गई। इससे पहले फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जो जनवरी के अंत से फरवरी तक चली थी। पुणे शेड्यूल खत्म होने पर सेट पर केक काटकर जश्न मनाया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थे। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी इस मौके पर शामिल हुए। इस खास पल का एक वीडियो भी फिल्म के सेट पर बनाया गया।

Shraddha Kapoor, Randeep Hooda

Image Source : PRESS KIT

श्रद्धा और रणदीप।

कैसी होने वाली है फिल्म?

‘ईथा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो प्रसिद्ध मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नरायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि रणदीप हुड्डा उनके साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पुणे शेड्यूल पूरा होने के बाद अब टीम फिल्म की अगली चरण की शूटिंग शुरू करेगी। फिल्म इस साल के अंत में नहीं तो आने वाले साल में रिलीज होगी।

श्रद्धा और रणदीप का करियर

बता दें, आखिरी बार श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। वहीं रणदीप हुड्डा सनी देओल के साथ ‘जाट’ में निगेटिव रोल निभाते दिखे थे। अब दोनों की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी। इसके अलावा भी दोनों के पास कई और प्रोजेक्ट्स लाइन्ड अप हैं। बात करें रणदीप हुड्डा की पर्सनल लाइफ की तो वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी वाइफ की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। वहीं श्रद्धा कपूर अभी अपनी फैमिली और बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग अच्छा वक्त गुजार रही हैं।

ये भी पढ़ें:Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की हेल्थ अपडेट आई सामने, ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटीलेटर पर सलीम खान

जया बच्चन के वॉलपेपर पर 3 जिगर के टुकड़ों की फोटो, सामने आई झलक तो बोले लोग- ऐश्वर्या की बेटी के लिए कम नहीं प्यार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *