Birthday Special: अन्नु कपूर बॉलीवुड का वो नाम जिसने 119 फिल्मों में बिखेरा एक्टिंग का जलवा, गानों और सुरों में भी है मा


  • बॉलीवुड एक्टर अन्नु कपूर आज 70 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। अन्नू कपूर ने अपने करियर में 119 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और सुरों के भी सरताज हैं। अन्नु कपूर उन चंद एक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्हें संगीत की न केवल गहरी समझ है बल्कि बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी भी है। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई रेडियो शोज भी होस्ट किए हैं और संगीत की दुनिया में अपना खास नाम कमाया है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : Instagram@dr.annukapoor

    बॉलीवुड एक्टर अन्नु कपूर आज 70 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। अन्नू कपूर ने अपने करियर में 119 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और सुरों के भी सरताज हैं। अन्नु कपूर उन चंद एक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्हें संगीत की न केवल गहरी समझ है बल्कि बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी भी है। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई रेडियो शोज भी होस्ट किए हैं और संगीत की दुनिया में अपना खास नाम कमाया है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

  • अन्नु कपूर का जन्म आज ही के दिन साल 1956 में भोपाल में हुआ था। मध्य प्रदेश की राजधानी में जन्मे अन्नु का असल नाम अनिल मदनलाल कपूर है लेकिन उन्होंने इसे शॉर्ट करके अन्नु कपूर कर लिया था। अन्नु को बचपन से ही कला में दिलचस्पी थी और संगीत के दीवाने थे। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : Image Source-Instagram@dr.annukapoor

    अन्नु कपूर का जन्म आज ही के दिन साल 1956 में भोपाल में हुआ था। मध्य प्रदेश की राजधानी में जन्मे अन्नु का असल नाम अनिल मदनलाल कपूर है लेकिन उन्होंने इसे शॉर्ट करके अन्नु कपूर कर लिया था। अन्नु को बचपन से ही कला में दिलचस्पी थी और संगीत के दीवाने थे। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

  • बड़े होकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और इससे पहले थियेटर भी करते रहे। एनएसडी में पढ़ाई के बाद अन्नु ने फिल्मी दुनिया का सपना देखा और मुंबई आ गए। यहां लगातार मेहनत की और फिल्मों में भी काम मिल गया। हर छोटे-बड़े किरदारों के लिए तैयार अन्नु ने साल 1983 में आई फिल्म मंडी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : mage Source-Instagram@dr.annukapoor

    बड़े होकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और इससे पहले थियेटर भी करते रहे। एनएसडी में पढ़ाई के बाद अन्नु ने फिल्मी दुनिया का सपना देखा और मुंबई आ गए। यहां लगातार मेहनत की और फिल्मों में भी काम मिल गया। हर छोटे-बड़े किरदारों के लिए तैयार अन्नु ने साल 1983 में आई फिल्म मंडी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

  • इसके बाद लगातार मेहनत करते रहे और फिल्म मिस्टर इंडिया ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद अन्नु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विक्की डोनर, जॉली एलएलबी 2, ड्रीम गर्ल और डर समेत करीब 119 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्टिंग से भी ज्यादा उनकी पकड़ संगीत पर रही है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : Image Source-Instagram@dr.annukapoor

    इसके बाद लगातार मेहनत करते रहे और फिल्म मिस्टर इंडिया ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद अन्नु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विक्की डोनर, जॉली एलएलबी 2, ड्रीम गर्ल और डर समेत करीब 119 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्टिंग से भी ज्यादा उनकी पकड़ संगीत पर रही है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

  • अन्नु ने कई टीवी शो होस्ट किए और रेडियो के भी खूब प्रोग्राम किए हैं। अन्नु कपूर के एक पॉपुलर रेडियो शो सुहाना सफर विथ अन्नु कपूर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। संगीत की दुनिया के किस्से और उनके बनने की कहानियों को अन्नु कपूर ने बेहतरीन अंदाज में पेश किया और लोगों के चहेते बन गए। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : Image Source-Instagram@dr.annukapoor

    अन्नु ने कई टीवी शो होस्ट किए और रेडियो के भी खूब प्रोग्राम किए हैं। अन्नु कपूर के एक पॉपुलर रेडियो शो सुहाना सफर विथ अन्नु कपूर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। संगीत की दुनिया के किस्से और उनके बनने की कहानियों को अन्नु कपूर ने बेहतरीन अंदाज में पेश किया और लोगों के चहेते बन गए। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

  • इसके साथ ही अन्नु कपूर एक्टिंग के भी बादशाह हैं और अपने दर्जनों किरदारों से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अन्नु बीते साल मैच फिक्सिंग नाम की फिल्म में नजर आए थे। अब उनके खाते में 6 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जो आने वाले समय में रिलीज होने वाले हैं। आज उनके जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)

    Image Source : Image Source-Instagram@dr.annukapoor

    इसके साथ ही अन्नु कपूर एक्टिंग के भी बादशाह हैं और अपने दर्जनों किरदारों से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अन्नु बीते साल मैच फिक्सिंग नाम की फिल्म में नजर आए थे। अब उनके खाते में 6 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जो आने वाले समय में रिलीज होने वाले हैं। आज उनके जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। (Image Source-Instagram@dr.annukapoor)





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *