
तमन्ना मलिक
संभलः बुर्के में हरिद्वार से कांवड़ लाकर महाशिवरात्रि पर संभल में जलाभिषेक करने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक को धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि मौलाना और मुस्लिम समुदाय की तरफ से तमन्ना मलिक को धमकियां मिल रही हैं। तमन्ना और उसके पति अमन त्यागी ने इस संबंध पर पुलिस में शिकायत की है। इस संबंध में ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि हाल ही में कांवड़ लेकर आई और जलाभिषेक करने वाली महिला ने शिकायत की है कि उसे सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं और इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, तमन्ना मलिक असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसेई गांव की रहने वाली है। दंपत्ति ने असमोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तमन्ना ने हाल में ही संभल स्थित क्षेमनाथ में जलाभिषेक किया था। बता दें कि तमन्ना ने हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की है।
तमन्ना मलिक का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि अभी हाल में ही संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हरिद्वार से पवित्र जल लेने के बाद बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाती दिख रही हैं। तमन्ना ने कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा बहुत पर्सनल थी और उनके द्वारा की गई एक मन्नत से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि अमन त्यागी से शादी की उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्होंने यह तीर्थयात्रा की। उन्होंने कहा, “मैंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मानी थी और जब वह पूरी हो गई, तो मैंने कांवड़ उठाई।
