अफगानिस्तान ने जीत के साथ खत्म किया T20 वर्ल्ड कप का सफर, मैच के बाद राशिद खान हुए इमोशनल


Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया। वहीं इसके साथ ही अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट का भी कार्यकाल समाप्त हो गया। मैच खत्म होने के बाद राशिद खान पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान उन्होंने जोनाथन ट्रॉट की काफी तारीफ की और उन्होंने टीम की सफलता का क्रेडिट जोनाथन ट्रॉट को दिया।

राशिद खान ने जोनाथन ट्रॉट की तारीफ में क्या कहा?

राशिद खान ने ट्रॉट को विदाई देते हुए कहा कि पिछले लगभग साढ़े चार सालों में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में असाधारण भूमिका निभाई है और आज टीम जहां खड़ी है, उसका बड़ा श्रेय ट्रॉट के मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रॉट को जाते हुए देखना बहुत भावनात्मक है, लेकिन लाइफ में आगे बढ़ने का नियम यही है। प्लेयर ऑफ द मैच रहे इब्राहिम जादरान ने भी अपना यह अवॉर्ड कोच जोनाथन ट्रॉट को डेडिकेट किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम को मानसिक रूप से काफी चोट पहुंचाई- राशिद खान

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने टीम के प्रदर्शन को लेकर राशिद खान ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करीबी हार ने उन्हें मानसिक रूप से काफी चोट पहुंचाई और टूर्नामेंट में उनकी स्थिति को कमजोर कर दिया। उन्होंने फ्यूचर के लिए अपनी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। अंत में, राशिद ने चेन्नई, अहमदाबाद और दिल्ली के फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारत में फैंस से मिले बेशुमार प्यार ने उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वे विदेश में खेल रहे हैं। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अफगानिस्तान में अपने घर पर ही खेल रहे हों। उन्होंने फैंस से आगे भी टीम को इसी तरह समर्थन देने की भावुक अपील की।

अफगानिस्तान को कनाडा के खिलाफ मिली बड़ी जीत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की 56 गेंदों में नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवरों में 200/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 201 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की शुरुआत काफी खराब रही और पावरप्ले के दौरान ही उन्होंने अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट मात्र 33 रनों पर गंवा दिए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 118 रन ही बना सकी। कप्तान राशिद खान ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यह रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज है।

यह भी पढ़ें

सलमान आगा और माइक हेसन की बहस का वीडियो हुआ वायरल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी टीम के कल्चर पर उठाए सवाल

सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रचा दिया नया इतिहास

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *