
राहुल चाहर
राहुल चाहर भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, इसके अलावा वे आईपीएल में भी कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बीच खबर आई है कि उनकी शादी अचानक टूट गई है। राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा मैसेज लिखकर पूरी बात बताई है। करीब चार साल पहले ही राहुल चाहर की शादी हुई थी। यानी से ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई है।
राहुल ने इस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में क्या कहा
टीम इंडिया के लिए खेल चुके राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी, उस समय उन्हें खुद की अपनी काबिलियत की या अपनी पसंद की जिंदगी के बारे में ज्यादा समझ नहीं थी। चाहर ने कहा कि इसके बाद के सालों ने उन्हें वो सबक सिखाए जिनकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। राहुल ने कहा कि पिछले करीब 15 महीने कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने, धैर्य रखने, मुश्किलों से लड़ने और सच्चाई की ताकत को पहचानने में बीत गए हैं।
कानूनी प्रक्रिया के बाद अलग हुए राहुल चाहर और पत्नी
इसके बाद राहुल चाहर ने आगे लिखा है कि आज यानी 20 फरवरी दिन शुक्रवार को उनकी जिंदगी का वह हिस्सा आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद, भारी कीमत चुका कर यह मामला अब सुलझ गया है, जिससे मेरे जीवन के इस दौर को पूर्णविराम मिला है। राहुल ने कहा कि वह इस अध्याय को बिना किसी गुस्से या पछतावे के, एक नई सोच के साथ बंद कर रहे हैं। राहुल ने लिखा है कि कुछ रिश्ते हमेशा साथ रहने के लिए नहीं होते, वे हमें जिंदगी का नया नजरिया देने, कुछ सिखाने और हमें बदलने के लिए होते हैं। आगे लिखा है कि वह अब पहले से ज्यादा समझदार और जागरूक हैं और उस जिंदगी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, जिसे वह जीना चाहते हैं।
इस अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत कहा
राहुल ने आखिर में ये भी लिखा है कि यह अंत नहीं है, एक नई शुरुआत है। यह एक वादा है कि अब से वह जो कुछ भी करेंगे, वह आत्मसम्मान, शांति और सही फैसलों पर आधारित होगा। आगे लिखा है कि उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है, सिर्फ कुछ सबक, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की हिम्मत है।
भारत के लिए ऐसा रहा है राहुल का प्रदर्शन
राहुल चाहर का जन्म साल 1999 में राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। यानी वे इस वक्त करी 26 साल के हैं। भारत के लिए राहुल ने एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्हें तीन सफलताएं भी मिली थीं। इसके अलावा वे छह टी20 इंटरनेशनल मैच भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम सात विकेट हैं। हालांकि टी20 में वे अब तक 140 मैच खेलकर 142 विकेट ले चुके हैं।
कई आईपीएल टीमों से खेल चुके हैं
इससे पहले राहुल चाहर आईपीएल की कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। वे चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसे टीमों के हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के दौरान ही अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने पहचान बनाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तानी खिलाड़ी अब इस विदेशी लीग में खेलेंगे, कब होगा इसके लिए ऑक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की होगी परीक्षा, सुपर 8 में कितने बजे होगा पहला मुकाबला
