बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 2026 की रोमांटिक-ड्रामा, बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई, ‘मास महाराजा’ का स्टारडम पड़ा फीका


Ravi Teja BMW ott release date- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DIMPLEHAYATHI
रवि तेजा और डिंपल हयाती

पॉपुलर तेलुगु एक्टर रवि तेजा ने डायरेक्टर किशोर तिरुमाला की कॉमेडी-ड्रामा ‘भरथा महासयूलकु विग्न्यपति’ में लीड रोल प्ले किया है, जो 13 जनवरी, 2026 में थिएटर में रिलीज हुई थी। BMW फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है, क्योंकि जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं। वे इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो दस्तक दे चुकी है। इस संक्रांति अगर कोई फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई तो वह मास स्टार रवि की रोमांटिक-ड्रामा ही है।

भरथा महासयूलकु विग्न्यपति ओटीटी रिलीज

भरथा महासयूलकु विग्न्यपति के पोस्ट-थियेट्रिकल ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीद लिए हैं। पहले उम्मीद थी कि फिल्म 13 फरवरी, 2026 को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, लेकिन रिलीज टल गई थी। इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भरथा महासयूलकु विग्न्यपति अब 20 फरवरी, 2026 को जी5 पर प्रीमियर हो चुकी है। फिल्म पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध है।

भरथा महासयूलकु विग्न्यपति की कहानी

किशोर तिरुमाला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मकर संक्रांति 2026 फेस्टिव स्पेशल के तौर पर रिलीज हुई थी। रवि तेजा ने राम सत्यनारायण का रोल किया है, जो एक बिजनेसमैन है और एक शराब ब्रांड का मालिक है। उसकी शादी बालमणि से हुई है, जिसका रोल डिंपल हयाती ने किया है। जैसे ही राम अपना बिजनेस बढ़ाने का प्लान बनाता है। वह एक पोटेंशियल इन्वेस्टर से मिलने के लिए विदेश जाता है। ट्रिप के दौरान, उसका मनसा के साथ अफेयर शुरू हो जाता है, जिसका रोल आशिका रंगनाथ ने किया है। कहानी राम की अपनी मासूम पत्नी से अपने अफेयर का सच छिपाने की कोशिशों और उसके बाद आने वाली मुश्किलों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फ्लॉप फिल्म के लिए सुपरस्टार ने नहीं ली फीस

रवि तेजा के अलावा फिल्म में सुनील, सत्या, वेनेला किशोर, गेटअप श्रीनु, मुरलीधर गौड़ और अजय घोष सपोर्टिंग रोल में हैं। रवि तेजा की बॉक्स ऑफिस असफलता को देखते हुए, यह फिल्म बहुत कम बजट में बनी है। भरथा महासयूलकु विग्न्यपति करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। यह भी बताया जा रहा है कि साउथ के ‘मास महाराजा’ ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है और अगर फिल्म हिट होती है तो वे मुनाफे में हिस्सा लेंगे। लगभग 4 हफ्ते तक थिएटर में रहने के बाद इसने 25 करोड़ से कम की कमाई के साथ अपनी थिएटर इनिंग खत्म कर ली है। यह कॉमेडी-ड्रामा रवि तेजा की ‘रावणसुर’, ‘टाइगर नागेश्वर राव’, ‘ईगल’, ‘मिस्टर बच्चन’ और ‘मास जथारा’ के बाद लगातार छठी फ्लॉप फिल्म थी। 

ये भी पढे़ं-

इंटरवल-क्लाइमेक्स नहीं, फिल्म के साइको किलर को देख कांप जाएगी रूह, हर सीन में छुपा है खौफनाक सच

निक्की तंबोली के बयान पर भड़के रजत दलाल, चाहत पांडे के The 50 से बाहर होते ही फूटा गुस्सा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *