Airtel ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, इन प्लान्स में फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा


Airtel Unlimited Internet offer- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
एयरटेल का अनलिमिटेड इंटरनेट वाला ऑफर

Airtel ने अपना ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर) बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर कर रही है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड पोस्टपेड प्लान उतारा है। इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जाएगा। प्रीपेड यूजर्स के मुकाबले पोस्टपेड यूजर का ARPU ज्यादा होता है, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

क्या है अनिलमिटेड पोस्टपेड प्लान?

एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को पूरे महीने में 300GB इंटरनेट ऑफर किया जाएगा। यानी यूजर्स को डेली 10GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। यह ऑफर 4G और 5G दोनों नेटवर्क में मिलेगा। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

कंपनी का यह ऑफर सभी पोस्टपेड प्लान लेने वालों के लिए है। इसमें इंडिविजुअल हो या फैमिली या फिर एयरटेल ब्लैक यूजर्स, सभी को अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जाएगा। फैमिली प्लान लेने वाले यूजर्स को सभी सिम के साथ 300GB डेटा मिलेगा। इसमें ऐसा नहीं होगा कि केवल प्राइमरी यूजर को इसका लाभ मिलेगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर यह साफ किया है।

कैसे लें Postpaid कनेक्शन?

कंपनी के प्रीपेड यूजर्स आसानी से पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं। इसके लिए सिम कार्ड बदलने की भी जरूरत नहीं होगी। वहीं, दूसरे ऑपरेटर के यूजर्स MNP के जरिए एयरटेल का पोस्टपेड प्लान ले सकते हैं। एयरटेल की वेबसाइट या फिर Airtel Thanks ऐप के जरिए पोस्टपेड कनेक्शन के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

449 रुपये से शुरू होते हैं प्लान

कंपनी के इंडिविजुअल प्लान 449 रुपये से शुरू होता है। वहीं, फैमिली प्लान 699 रुपये से शुरू होता है। ध्यान रहे कि पोस्टपेड यूजर्स को प्लान की कीमत के अलवा 18% GST देना होता है। यूजर्स को गूगल वन क्लाउड स्टोरेज, एयरटेल XStream Play, JioHotstar, Adobe Pro जैसे अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। हर पोस्टपेड प्लान के साथ मंथली डेटा अलग से मिलता है। उदाहरण के लिए 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 50GB डेटा ऑफर किया जाता है। अनलिमिटेड ऑफर में यूजर्स को कुल 350GB डेटा ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – AI Summit में Jio के AI चश्मे के लिए लगी कतारें, पहनने वालों को मिलती है हर जानकारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *