India AI Impact Summit 2026, Viral Post : भारत से लौटकर अमेरिकी CEO को सबसे ज्यादा फलों की आएगी याद


India AI Impact Summit 2026,  AI Impact Summit, American CEO, viral news - India TV Hindi
Image Source : X/@SARAHOOKR
अमेरिकी सीईओ ने शेयर की फोटो।

India AI Impact Summit 2026 हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण एआई शिखर सम्मेलन था, जो ग्लोबल साउथ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया, और इसका थीम “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” था। यह मंच वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ लाया और इसने में कई यादगार लम्हों को भी जन्म दिया। इस इवेंट में एडैप्टेशन की सह-संस्थापक और सीईओ सारा हुकर भी शामिल हुईं। इन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें दिल्ली के बारे में सबसे ज्यादा क्या याद आएगा। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, हूकर ने ताजे कटे फलों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली के बारे में जिन चीजों को वह सबसे ज्यादा याद करेंगी, उनमें से एक है ऐसे फल जिनका स्वाद वास्तव में फलों जैसा हो।

एक्स पर शेयर की पोस्ट 

इस पोस्ट को एक्स पर @sarahookr नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “दिल्ली के बारे में जिन चीजों को मैं सबसे ज्यादा याद करूंगी, उनमें से एक है फलों का असली स्वाद।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग अमेरिका के बाहर पले-बढ़े हैं, उन्हें अक्सर यह एहसास होता है कि अमेरिका में मिलने वाले फल कभी-कभी ताजे फलों की तुलना में प्रोसेस्ड हैं।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अमेरिका में आनुवंशिक रूप से संशोधित है और यहां भारत में हमारे पास अभी भी कुछ देसी किस्में बची हुई हैं।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘अमेरिका में फल और सब्जियां देखने में एकदम सही लगती हैं, चमकदार, गोल, बेदाग, इत्यादि… जबकि भारतीय किसान बाजार में ऐसा नहीं होता। भारतीय किसान बाजार से लाए गए जैविक धनिये को छूकर देखिए, उसकी खुशबू घंटों तक बनी रहती है।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘दिलचस्प… ऑस्ट्रेलियाई फल भी बहुत अच्छे होते हैं… जब तक मैंने आम नहीं चखे, जो भारतीय आम की किस्मों के मुकाबले कहीं भी नहीं ठहरते।’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘न्यूयॉर्क शहर पहुंचने पर मेरे मन में भी बिल्कुल यही विचार आया था – मैं सोच रहा था, ये किस स्वाद वाला कागज को हम खा रहे हैं।’

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –
भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन, जिनका नाम लेने में ही शर्म आएगी; पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे 

दुनिया का इकलौता देश, जहां काले हवाई जहाज उड़ते हैं; अजब-गजब रंग देख सोच में पड़ जाएंगे 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *