
सेमीकंडक्टर मिशन के लॉन्च होने पर PM मोदी ने नोएडा को सेमीकंडक्टर का पावरहाउस बनने की तरफ बढ़ता हुआ बताया।
Semiconductor Mission Launch: यूपी के नोएडा में सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च हो गया है। इस मौके पर PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि नोएडा सेमीकंडक्टर का पावरहाउस बनेगा। उत्तर प्रदेश में HCL-Foxconn Semiconductor Facility की स्थापना तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम है। इससे ग्लोबल चिप इकोसिस्टम में भारत की मौजूदगी को मजबूती मिलेगी।
विकसित होने के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा भारत
PM मोदी ने कहा, ‘आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है और मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रूकने का, थमने का समय नहीं है। साल 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी कदमताल और तेज कर दी है। 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से देश के लाखों युवा जुड़े। 16 जनवरी को हमने नेशनल स्टार्टअप डे मनाया। भारत की स्टार्टअप क्रांति को नई ऊर्जा दी।’
दुनिया ने देखा भारत के AI का सामर्थ्य
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘अब ये सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो रहा है। Global AI Impact Summit में दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज सभी दिल्ली में जुटे थे। इस समिट में दुनिया ने भारत के AI सामर्थ्य को देखा, विजन को समझा और सराहा। ये समिट कल ही समाप्त हुई है और अब हम यहां भारत के सेमीकंडकर इकोसिस्टम से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।’
भारत में बनेगा Semiconductor Ecosystem का बड़ा सेंटर
उन्होंने कहा कि आज भारत Software और Hardware, दोनों पहलुओं पर एक साथ काम कर रहा है। हम सभी के लिए ये गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भी भारत के Semiconductor Ecosystem का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। HCL और Foxconn की ये नई Factory, टेक्नोलॉजी पावरहाउस के रूप में यूपी की नई पहचान को और सशक्त करेगी।
चिप के मामले में भारत को बनाना है आत्मनिर्भर
PM मोदी ने कहा, ‘भारत को Chip Manufacturing में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए भारत में Semiconductor Ecosystem का निर्माण करना है। भारत जैसा लोकतांत्रिक देश, दुनिया का एक भरोसेमंद पार्टनर है। किसी भी वैल्यू चेन में भारत की बढ़ती भागीदारी, उसके resilience को ही बढ़ाएगी।
